---विज्ञापन---
Netflix पर ट्रेंड कर रही है ये सीरीज, 8.1 की रेटिंग वाली इस कहानी में छुपी है गहरी सीख

नेटफ्लिक्स पर ऐसे तो तमाम वेब सीरीज हैं, जो बेहद शानदार हैं. जिसमें से सेक्रेड गेम्स से लेकर मामला लीगल शामिल है. ये सीरीज अपनी बेहतरीन कहानियों के लिए जानी जाती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'हेलो बच्चों' की. यह एक इंस्पायरिंग वेब सीरीज है, जो कि फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे के जीवन और उनके संघर्षों से इंस्पायर है.

'हेलो बच्चों' की कहानी प्रयागराज के एक टीचर के बारे में है, जिसमें उसके संघर्ष को दिखाया जाता है कि वह किस तरह संघर्ष करता है और वह ऑनलाइन बच्चों से जुड़ते हैं. इस सीरीज की कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो कि इमोशनल कर देने वाले हैं.

विनीत कुमार सिंह स्टारर यह 5 एपिसोड वाली सीरीज एक ऐसे टीचर की मेहनत को दिखाती है, जो कि गरीब बच्चों को सस्ती शिक्षा देने की कोशिश करता है. वह महंगी फीस, भ्रष्ट सिस्टम से लड़ते हैं.

सीरीज में दिखाया जाता है कि किस तरह से इन्वेस्टर कोर्स की फीस बढ़ाने का दवाब बनाते हैं, लेकिन अलख हर गरीब बच्चे तक सस्ती शिक्षा पहुंचाने में लगे रहते हैं. वह बिहार के मजदूर बच्चों, हरियाणा की लड़की और अन्य गरीब बच्चों की जिंदगी में शिक्षा से बड़ा बदलाव लाते हैं.

हेलो बच्चों का निर्माण द वायरल फीवर यानी TVF के द्वारा किया गया है. इस सीरीज को IMDB पर 8.2 की रेटिंग मिली है और यह इन दिनों नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है.