---विज्ञापन---
दिमाग के परखच्चे उड़ा देगी ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, हर सीन में छिपा है जबरदस्त सस्पेंस, कहानी देख रह जाएंगे हैरान

अगर आप ओटीटी पर कुछ सबसे अलग देखना चाहते हैं. कुछ ऐसा जिसके हर मिनट में सस्पेंस और ट्विस्ट हो, एक ऐसी फिल्म जिसकी कहानी देखकर आपका माथा घूम जाए तो ये फिल्म आपके लिए ही है. सस्पेंस, थ्रिल और ट्विस्ट से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखने के बाद आप बाकी फिल्मों को कुछ दिन के लिए भूल जाएंगे. साल 2024 में आई इस मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ने हर किसी को हैरान कर दिया था. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं साल 2024 में आई मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'लेवल क्रॉस' की, जिसमें साउथ स्टार आसिफ अली और अमाल पॉल लीड रोल में शामिल हैं. इस फिल्म की कहानी हर किसी का दिमाग घुमा देती है.

सस्पेंस, साइकोलॉजी और ट्विस्ट से भरी ये फिल्म आपको शुरू से लेकर आखिर तक सीट से बांधे रखती है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, दर्शको सोचने पर मजबूर हो जाता है.

इसकी कहानी एक सुनसान रेलवे क्रॉसिंग से शुरू होती है, जहां एक चौकीदार (आसिफ अली) बहुत ही अजीब तरीके से रहता है. उसका रहन-सहन भी बाकी लोगों से बिल्कुल हटकर है. वो सबसे अलग और रहस्यमई होता है.

एक दिन एक महिला (अमाला पॉल) चलती ट्रेन से कूद जाती है और चौकीदार उसे घायल हालत में अपने घर ले आता है. होश में आने के बाद वो महिला अपने बारे में कुछ बातें बताती है, लेकिन उसके व्यवहार से साफ लगता है कि वह कुछ छिपा रही है. इसके बाद कहानी एक अलग मोड़ ले लेती है. आगे की सस्पेंस भरी कहानी देखकर आपका घूम जाएगा.

शुरू से लेकर अंत तक इस फिल्म में सबकुछ अजीब लगता है. कहानी बार-बार दर्शकों को भ्रम में डालती है और हर मोड़ पर नया ट्विस्ट लेकर आती है. वहीं इसका क्लाइमेक्स कुछ ऐसा है कि आपकी आंखें बाहर निकल आएंगी. फिल्म आपको बिल्कुल बोर नहीं करती. अगर आप कुछ अलग देखने का सोच रहे हैं तो ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी.