---विज्ञापन---
Netflix पर रिलीज होते ही छाई ये फिल्म, सस्पेंस ऐसा कि दिमाग हो जाएगा सुन्न

ओटीटी पर न सिर्फ रोमांटिक, क्राइम थ्रिलर फिल्में छाई रहती हैं. बल्कि सस्पेंस से भरी मूवीज भी लगातार लोगों की पसंद बनी रहती हैं. इन दिनों नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म रिलीज हुई है, जो कि एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. यह नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी ने धुरंधर और तेरे इश्क में को भी पीछे छोड़ दिया है. तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि क्या है और इसकी कहानी कैसी है.

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वह है 'अक्यूज्ड'. फिल्म का डायरेक्शन अनुभूति कश्यप ने किया है, जो अपनी हटकर कहानियों के लिए जानी जाती हैं. इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, जो कि गीतिका का रोल कर रही हैं और प्रतिभा रांटा जो मीरा के रोल में नजर आई हैं.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह कहानी दो महिलाओं के बारे में है. जिसमें से एक गीतिका है और दूसरी मीरा. दोनों ही लेस्बियन हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं. गीतिका एक सफर डॉक्टर है और मीरा अपनी करियर की शुरुआत कर रही है. गीतिका और मीरा जल्द ही एक बच्चा गोद लेने वाली होती हैं और इस बीच गीतिका को हॉस्पिटल की डीन बनाई जाने वाली होती है.

जिस दिन गीतिका और मीरा अपने बच्चे की अनाउंसमेंट करती हैं और अपनी खुशी के बारे में परिवार के साथ शेयर करती हैं, तो उसके अगले ही दिन कुछ ऐसा होता है. जिससे गीतिका का करियर बर्बाद होने पर आ जाता है. जब एक अनजान शख्स गीतिका पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का गंभीर आरोप लगाता है. धीरे-धीरे चीजें फैल जाती हैं और गीतिका को छुट्टी पर भेज दिया जाता है. इस बीच पूरे मामले की जांच होती है. साथ ही गीतिका और मीरा के बीच कई झगड़े शुरू हो जाते हैं. आखिर में जब चीजें सामने आती हैं कि यह सब किसने किया है, तो सभी जानकार हैरान हो जाते हैं.

फिल्म के आखिर तक काफी सस्पेंस बना रहता है. कोंकणा और प्रतिभा ने बेहद शानदार अभिनय किया है. वहीं, 1 घंटे 47 मिनट की ये फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आ रही है.