---विज्ञापन---
KGF और Pushpa 2 को भी मात देती है ये फिल्म, एक्शन में है सबकी बाप, एक-एक सीन है धांसू

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तमाम एक्शन फिल्में बनी हैं, जो न सिर्फ धमाकेदार एक्शन बल्कि अपनी कहानी और बेहतरीन सस्पेंस के लिए भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर रही हैं. केजीएफ और पुष्पा 2 साउथ की उन मूवीज में से एक हैं, जो अपने एक्शन के लिए जानी जाती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने ऑस्कर में भी अपना डंका बजाया था. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2022 की एक्शन फिल्म RRR की. जिसका डायरेक्शन एसएस राजामौली ने किया था. फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आए थे.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह मूवी आजादी से पहले अंग्रेजों के शासन काल में सेट की गई है. फिल्म में दो नौजवानों के बारे में दिखाया गया है. जिसमें से एक अंग्रेजी सरकार के लिए काम करता है और एक सिपाही है. वहीं, दूसरा गुप्त रूप से हथियार जुटाता है ताकि वह ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ सके.

फिल्म में जूनियर एनटीआर भीम के रोल में नजर आए हैं, जो कि गोंडा जनजाति के निडर नेता हैं और अंग्रेजों द्वारा ले गई एक बच्ची की जान बचाने के लिए दिल्ली जाता है. जहां उसकी मुलाकात राम से होती है और बाद में दोनों ही जिगरी दोस्त बन जाते हैं.

राम और भीम दोनों ही मिलकर बिट्रिश सरकार के खिलाफ जंग लड़ते हैं. लेकिन आखिर में भीम को अंग्रेजी सरकार पकड़ लेती है. फिल्म की कहानी जबरदस्त है. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

बता दें कि RRR के गाने नाटू नाटू को ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था. इस साल इस मूवी ने भारत का नाम ऊंचा किया था.

वहीं, फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने करीब 1300 से ज्यादा का कलेक्शन किया था. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 900 से 1000 करोड़ तक रहा था. वहीं, हिंदी डब वर्जन में इस फिल्म ने अकेले 326 करोड़ की कमाई की थी.