Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

‘रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं..’, जब Salman Khan की इस हरकत पर भड़की थी ये डांसर, जमकर लगाई थी क्लास

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते हैं. वह न सिर्फ शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं बल्कि अपने विवादों के लिए भी काफी फेमस हैं. सलमान को लेकर अक्सर सुना गया है कि उनकी सेट पर कभी न कभी किसी न किसी कलाकार के साथ बहस हुई है, क्योंकि वह दबंग टाइम के शख्स हैं और हर बात को खुलकर कहना पसंद करते हैं. हालांकि एक बार एक कोरियोग्राफर उनपर बुरी तरह से भड़क गई थी.

दरअसल, सलमान खान का जिस कोरियोग्राफर के साथ फिल्म के सेट पर मनमुटाव शुरू हुआ था, उसने भाईजान की जमकर क्लास लगाई थी. उन्होंने सलमान खान को खूब सुनाया था और फिर इसके बाद सालों तक दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की थी.

हम बात कर रहे हैं कोरियोग्राफर सरोज खान की, जो कि फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं. भले ही वो आज दुनिया में नहीं है. लेकिन उनसे जुड़े किस्से कहानियां अक्सर ही सुनने में आते रहते हैं. एक वक्त ऐसा भी था जब सरोज खान फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स को अपने इशारों पर नचा चुकी हैं, जिसमें से सलमान खान भी हैं.

फिल्म अंदाज अपना अपना के दौरान सलमान खान को सरोज खान ने डांस सिखाया था, लेकिन इसी बीच दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी. दरअसल 1994 में आई इस फिल्म के गानों में होने वाले डांस को सरोज खान कोरियोग्राफ कर रही थीं और मूवी में सलमान के अलावा आमिर भी थे. फिल्म के सेट पर सलमान के साथ अपने मनमुटाव के बारे में खुद सरोज ने खुलासा किया था.

सरोज ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि सलमान को ऐसा लग रहा था कि सारे अच्छे डांस स्टेप्स आमिर को दे दिए गए हैं और उनके गले में सिर्फ ढोलक डाल दी गई है. इसके जवाब में सरोज ने कहा था कि उन्हें जो डायरेक्टर ने कहा है वही उन्होंने किया. हालांकि इसके बाद सलमान ने उनसे कहा था कि जब वह अपने करियर के टॉप पर होंगे तो उनके साथ काम नहीं करेंगे.

जैसे ही सलमान ने इन बातों को कहा सरोज बुरी तरह से भड़क गई थी. उन्होंने सलमान से गुस्से में कहा था," आप मेरे साथ काम नहीं करेंगे, रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं देता." इस घटना के बाद सरोज और सलमान के बीच सालों तक विवाद रहा और दोनों ने काफी वक्त तक बात भी नहीं की. हालांकि दबंग 3 के गाने ‘हुड हुड दबंग’ के लिए दोनों साथ आए.

First published on: Feb 24, 2026 11:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.