---विज्ञापन---
एक फेसबुक पोस्ट ने इस हसीना को दिलाई थी फिल्म, आज है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, 130 करोड़ है नेट वर्थ

बॉलीवुड में तमाम एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में नाम कमाया है. कई बार कुछ एक्टर्स को बहुत आसानी से फिल्मों में मौका मिला, तो कुछ लोगों को कड़ी मेहनत और सालों के बाद अच्छी कामयाबी हासिल हुी. हालांकि आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसे निर्माता ने सिर्फ एक फेसबुक पोस्ट को देखकर चुना था और यह एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री में टॉप पर है. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर की, जो कि आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. 3 मार्च 1987 को श्रद्धा का जन्म मुंबई में हुआ था. वह एक फेमस एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं. श्रद्धा का नाता फिल्मी परिवार से.

श्रद्धा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म तीन पत्ती से की थी, जिसमें वह एक कॉलेज स्टूडेंट के रोल में नजर आईं थी. फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बेन किंग्सले और आर माधवन दिखाई दिए थे. हालांकि फिल्म असफल रही. लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रद्धा को यह मूवी उनके एक फेसबुक पोस्ट के जरिए ऑफर हुई थी. दरअसल, प्रोड्यूसर अंबिका हिंदुजा ने उन्हें फेसबुक पर देखा था और उन्हें श्रद्धा की तस्वीरें बहुत पसंद आई, जिसके बाद उनके भाई को कांटेक्ट किया गया और फिर उनसे मुलाकात की गई. एक्ट्रेस ने ऑडिशन दिया और फिर उन्हें ये रोल ऑफर हुआ.

तीन पत्ती के बाद श्रद्धा लव का द एंड में दिखाई दी, जो कि फ्लॉप रही. इसके बाद वह साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 में नजर आईं. इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही. इसके बाद वह एक विलेन, एबीसीडी 2, बागी, हाफ गर्लफ्रेंड, स्त्री, स्त्री 2 जैसी तमाम फिल्मों में दिखाई दीं. 2024 में आई उनकी मूवी स्त्री 2 जबरदस्त हिट थी और फिल्म ने दुनिया भर में 800 करोड़ से ऊपर का का कलेक्शन किया था.

बता दें कि श्रद्धा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. वह एक फिल्म के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 करोड़ तक फीस चार्ज करती हैं. एक्ट्रेस मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 130 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.

श्रद्धा के कार कलेक्शन को लेकर बात करें तो उनके पास लैंबॉर्गिनी हुराकन टेक्नीका है. जिसकी कीमत 4 करोड़ से ज्यादा है. इसके अलावा लेक्सस एलएम 350एच, जिसकी कीमत 2.93 करोड़ से ज्यादा है. बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, ऑडी क्यू7, मर्सिडीज-बेंज एमएल 250 सीडीआई, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसी कई कारें है.