---विज्ञापन---

इस हसीना ने डिजास्टर फिल्म के साथ शुरू किया करियर, हमेशा रहा विवादों से नाता; अब कर रहीं ये काम

Actress Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए हर साल हजारों लोग मुंबई आते हैं, जिनमें से कुछ लोग फिल्मी दुनिया में अपना नाम बना पाते हैं. आज आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसने बॉलीवुड में अपना नाम तो बनाया, पर हमेशा विवादों में भी घिरी रहीं.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस स्वारा भास्कर हैं. जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 17 साल हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया.

स्वारा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ था. स्वारा भास्कर काफी पढ़ी-लिखी फैमिली से आती हैं, उनके पिता सी. उदय भास्कर भारतीय नौसेना अधिकारी हैं. वहीं उनकी मां जेएनयू, दिल्ली में सिनेमा स्टडी की प्रोफेसर हैं.

स्वारा भास्कर खुद भी जेएनयू, दिल्ली से समाजशास्त्र में पोस्टग्रेजुएट हैं. स्वारा भास्कर ने अपने एक्टिंग की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म 'मधोलाल कीप वॉकिंग' से की थी. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई.

इसके बाद स्वारा भास्कर साल 2011 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में नजर आई. इस फिल्म में स्वारा के एक्टिंग की काफी तारीफ की गई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इसके बाद स्वारा ने कई हिट फिल्मों में काम किया.

इसके बाद स्वारा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर ली. इसी साल 23 सितंबर को उन्होंने अपनी बेटी रबिया को जन्म दिया. वैसे स्वारा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं.

First published on: Apr 09, 2026 02:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.