---विज्ञापन---

इस हसीना ने 26 साल के करियर में की 37 फिल्में, 19 रहीं फ्लॉप; फिर भी कहलाती हैं स्टार

फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनकी फिल्में हर साल रिलीज होती हैं. हालांकि हर एक्टर की फिल्में हिट या सुपरहिट नहीं होती हैं. इंडस्ट्री कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने अपने करियर में हिट फिल्मों से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं. आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने 26 साल के करियर में 35 फिल्मों में काम किया है, जिसमें से 19 मूवीज फ्लॉप रही हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस अमीषा पटेल की. जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी. इस मूवी में उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी और इस मूवी के बाद अमीषा रातों-रात स्टार बन गई थी.

इसके बाद वह तेलुगु फिल्म बदली में भी नजर आईं और यह मूवी भी सफल रही. इसके बाद वह साल 2001 में सनी देओल के अपोजिट फिल्म गदर एक प्रेम कथा में दिखाई दी थीं. जो कि उस साल की बड़ी हिट मूवीज में से एक है. फिल्म की कहानी जबरदस्त हिट रही थी और इस मूवी ने दुनिया भर में 113 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

इन सभी के अलावा अमीषा पटेल ये जिंदगी का सफर, आप मुझे अच्छे लगने लगे, क्रांति, ये है जलवा, क्या यही प्यार है, हमराज, सुनो ससुरजी, नानी, जमीर, मेरे जीवन साथी, हमको तुमसे प्यार है, तीसरी आंख, आंखें, आप की खातिर, भूल भुलैया, रेस 2 जैसी 35 फिल्मों में काम किया है. जिसमें से कुछ तमिल मूवीज भी शामिल हैं. हालांकि एक्ट्रेस की 19 मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं.

हालांकि सालों अमीषा को लंबे वक्त के सूखे के बाद साल 2024 में फिर से कामयाबी मिली. दरअसल, उनकी 2001 की फिल्म गदर की सीक्वल फिल्म गदर 2 ने फिर से स्टार बना दिया. गदर 2 साल 2023 में रिलीज हुई थी और यह उस सा बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म ने दुनिया भर में 691 करोड़ का कलेक्शन किया था.

काम को लेकर बात करें तो अमीषा पटेल गदर 2 के बाद हमराज के सीक्वल में नजर आने वाली हैं. इसलिए उम्मीद है कि फिल्म में एक बार फिर से बॉबी देओल और अक्षय खन्ना साथ नजर आ सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने मूवी की स्टारकास्ट को लेकर कोई भी कंफर्मेशन नहीं दिया है.

First published on: Apr 06, 2026 05:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.