---विज्ञापन---
90s के इस एक्टर ने इंडस्ट्री के तीनों Khans को दी थी कड़ी टक्कर, साल 2007 में बैक-टू-बैक हिट फिल्में देकर मचाया था तहलका

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स की लिस्ट में पहला नाम शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान का आता है. ये इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं. 90 के दशक से लेकर अभी तक ये इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. लेकिन आज हम 90 के दशक के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में भी बात करेंगे, जिसने इन तीनों खांस को कड़ी टक्कर दी थी. इस एक्टर का कोई गॉडफादर नहीं था, लेकिन उसके बाद भी इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान हासिल की. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

90 के दशक का ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार हैं. जिनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है. अक्षय कुमार ने साल 1991 में फिल्म सौगंध से अपने एक्टिंग करियर से शुरुआत की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसके बाद वह खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, मोहरा, नमस्ते लंदन, हे बेबी, भूल भुलैया, वेलकम, गरम मसाला, रुस्तम जैसी फिल्मों में नजर आए.

बता दें कि अक्षय कुमार बहुत ही अनुशासन से चलने वाले एक्टर हैं. वह सुबह 4 बजे उठते हैं और रात को 9 बजे सो जाते हैं. एक्टर की जीवन शैली अन्य बॉलीवुड सितारों से काफी अलग है. वह पार्टी वगैरा बहुत कम अटेंड करते हैं और हेल्दी खाने को तवज्जो देते हैं.

बता दें कि अक्षय कुमार ने एक वक्त पर बैक-टू-बैक हिट फिल्में दी हैं. उन्होंने साल 2007 में इंडस्ट्री पर राज किया है. एक्टर ने इस साल चार सुपरहिट फिल्में दी थीं. उनकी मूवी नमस्ते लंदन, हे बेबी, भूल भुलैया, वेलकम बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. यह साल एक्टर के लिए सबसे शानदार रहा था. इन मूवीज ने अक्षय कुमार को इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में पहुंचा दिया था. इतना ही नहीं बॉलीवुड के खांस भी अक्षय के आगे फीके लग रहे थे. उस दौरान उनका रिकॉर्ड तोड़ पाना किसी के लिए भी मुश्किल था.

हालांकि बीते काफी वक्त से अक्षय कुमार के करियर में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. उनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं. उनकी पिछली फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, लेकिन उससे पहले बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा फ्लॉप हुई थीं.

वहीं, अक्षय कुमार जल्द ही प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी मूवी भूत बंगला में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल, तबू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव दिखाई देंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज होगी.