---विज्ञापन---
40 साल का करियर 200 से ज्यादा फिल्में, 100 रहीं फ्लॉप, करोड़ों की संपत्ति का मालिक है ये 70s का एक्टर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं. हालांकि उन्होंने करियर में कई फ्लॉप मूवीज भी की हैं. वहीं, आज हम एक 70 के दशक के एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि सुपरस्टार कहे जाते हैं. इसके अलावा वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं. उन्होंने अपने दौर में इंडस्ट्री पर खूब राज किया और उनके लाखों की संख्या में फैंस है.तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार एक्टर जितेंद्र की. 7 अप्रैल 1942 को जितेंद्र का जन्म अमृतसर, पंजाब में हुआ था. उनके पिता एक आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान चलाते थे और फिल्मों के सेट पर भी वो ज्वेलरी अक्सर ही बेचा करते थे. यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई थी. गहने बेचते हुए उनका फिल्मों की ओर शौक बढ़ा और फिर उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखने का फैसला किया.

जितेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1964 में आई फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें फिल्म फर्ज से पॉपुलैरिटी मिली. उन्हें इस मूवी के बाद जंपिंग जैक भी कहा जाने लगा.

1960 से लेकर 1980 के बीच में उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया. वह जीने की राह, हमजोली, कारवान, बिदाई, उधार का सिंदूर, धरम वीर, स्वर्ग नरक, जानी दुश्मन, आशा, मेरी आवाज सुनो, फर्ज और कानून, हिम्मतवाला, तोहफा, मकसद, स्वर्ग से सुंदर, खुदगर्ज जैसी कई बेहतरीन मूवी में काम किया.

जितेंद्र ने अपने करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है.जिसमें 121 मूवी हिट रही हैं और 100 फिल्में फ्लॉप रही हैं. हालांकि उसके बाद भी वह इंडस्ट्री के स्टार कहलाए हैं. वह अपने जमाने में लड़कियों के दिलों पर राज किया करते थे. लोग उनके पीछे दीवाने थे.

बता दें कि जितेंद्र करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. 84 साल के एक्टर रिपोर्ट्स के मुताबिक 1500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं. उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग से बल्कि अपने प्रोडक्शन से भी अच्छी कमाई की है. वह बालाजी टेलीफिल्म्स, ऑल्ट एंटरटेनमेंट और बालाजी मोशन पिक्चर्स के चेयरमैन है. इतना ही नहीं वह जुहू में 90 करोड़ के बंगले में रहते हैं. साथ ही वह कई महंगी गाड़ियां भी रखते हैं. उनके पास ऑडी A8 (1.50 करोड़), रेंज रोवर (3 करोड़) और जगुआर एफ-पेस (70 लाख) जैसे कारें हैं.