---विज्ञापन---
OTT पर गदर मचा रही ये 2 घंटे 32 मिनट की क्राइम-थ्रिलर, क्लाईमैक्स देख दहल उठेगा दिल

ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपके ओटीटी की एक बहुत ही शानदार फिल्म लेकर आए हैं, जो रिलीज तो साल 2021 में हुई थी लेकिन उसने ओटीटी पर आते ही कब्जा कर लिया है. ये एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका क्लाईमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

अगर आप सस्पेंस और ब्लैक कॉमेडी के शौकीन हैं, तो ये फिल्म खास आपके लिए है. सस्पेंस से भरपूर इस क्राइम-थ्रिलर की कहानी देखकर माथा घूम जाएगा. इसका धमाकेदार क्लाईमैक्स हर किसी को हैरान कर देता है.

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'भ्रामम' की, जिसे आप JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं. हाल ही में ये फिल्म JioHotstar पर रिलीज हुई है और इस वक्त यहां ट्रेंड कर रही हैं. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी आपको बेहद पसंद आएगी.

ये फिल्म बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अंधाधुन' का आधिकारिक मलयालम रीमेक है, जो कि साल 2018 में आई थी और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. उस फिल्म में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे थे.

लेकिन भ्रामम अंधाधुन से थोड़ी अलग है. इसमें काफी कुछ नया दिखाया गया है. फिल्म की कहानी 'रे मैथ्यूज' नाम के किरदार के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पियानो प्लेयर है. वो अंधा होने का नाटक करता है ताकि उसे लोग दया भाव से देखें और उसे संगीत के अच्छे मौके मिलें. लेकिन बाद में वो एक मर्डर केस में फंस जाता है.

फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, राशी खन्ना, ममता मोहनदास और मालविका नायर लीड रोल में हैं. फिल्म को बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है. सिनेमाघरों में ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी. इसे आप Prime Video और पर JioHotstar पर देख सकते हैं.