---विज्ञापन---
Netflix पर 2 घंटे 12 मिनट की हॉरर थ्रिलर फिल्म का सस्पेंस है तगड़ा, आखिर तक नहीं हटेगी नजर

हॉरर थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है,जो आसानी से हर किसी को पसंद नहीं आता है. लेकिन इन फिल्मों का अपना एक अलग ही मजा होता है. हॉरर फिल्मों में न सिर्फ सस्पेंस, थ्रिलर देखने को मिलता है. बल्कि इन मूवीज में खौफनाक कहानियां, डर भी मिलता है जो कई बार लोगों को अंदर तक हिलाकर रख देती हैं. वहीं आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर है. इस फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस, ट्विस्ट देखने को मिलेगा.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2024 की हॉरर ड्रामा फिल्म शैतान की. जिसका डायरेक्शन विकास बहल ने किया है. फिल्म में जानकी बोदीवाला, अजय देवगन, आर माधवन, ज्योति, अंगद राज अहम रोल में नजर आए हैं.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह मूवी एक ऐसी फैमिली के बारे में है, जो छुट्टियां मनाने के लिए शहर से बाहर अपने दूसरे घर जाते हैं. लेकिन अक्सर जब हम सुनते हैं कि अनजान लोगों के हाथ से दिया हुआ कुछ नहीं खाते हैं. तो कुछ ऐसा ही होता है. इस फिल्म में वशीकरण और तांत्रिक गतिविधियों के बारे में दिखाया जाता है.

फिल्म में देखने को मिलता है कि कबीर जब फैमिली के साथ बाहर जाता है तो रास्ते में उनकी मुलाकात एक वनराज नाम के शख्स से होती है और वनराज जिस ढंग से परिवार से बात करता है वह कुछ पल के लिए उनका भरोसा जीत लेता है और कबीर की बेटी को बिस्कुट खिलाकर अपने वश में कर लेता है.

वहीं, वनराज चाहता है कि कबीर अपनी बेटी को खुद जाने की इजाजत दे. लेकिन पूरा परिवार कोशिश करता है कि किसी भी तरह से अपनी बेटी को वनराज के वशीकरण से मुक्त करवाए. इस एक रात की कहानी में जबरदस्त थ्रिलर और हॉरर देखने को मिलता है.

बता दें कि शैतान गुजराती फिल्म वश की रीमेक है. वहीं, शैतान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. इस फिल्म को 6.5 की रेटिंग मिली है.

शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया था. फिल्म ने दुनिया भर में 217 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 176.29 करोड़ किया था.