---विज्ञापन---

Netflix पर 1 घंटा 48 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर बिगाड़ देगी आपके दिमाग का खेल, सस्पेंस ऐसा कि नहीं झपका पाएंगे पलकें

नेटफ्लिक्स पर तमाम क्राइम थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज हर हफ्ते रिलीज होती हैं. वहीं, क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो अक्सर ही लोगों को खूब पसंद आता है और आज हम एक ऐसी ही बेहतरीन फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस मूवी की कहानी बेहद शानदार है और इसका सस्पेंस आपका दिमाग घूमा देगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वह 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जो कि विली व्लाउटिन के नॉवेल पर आधारित है.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह पोर्टलैंड की लिनेट के इर्द गिर्द घूमती है, जो कि अपनी गैर जिम्मेदार मां और भाई के लिए घर को बचाने के लिए कड़ी मेहनत करती है. क्योंकि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा होता है.

लिनेट एक बेहद मजबूत महिला होती है, जो 25 हजार डॉलर जुटाने के लिए कड़ी मेहनत करती है और अपराध की दुनिया में कदम रखती है. इस दौरान उसे तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी वह पैसे जुटाने में कामयाब नहीं होती है और उसे बाद में पता चलता है कि उसके काम में आने वाली मुश्किलें कोई और नहीं बल्कि खुद उसकी मां पैदा करती है. वहीं, फिल्म के आखिर में जो होता है वह काफी संतोषजनक है. क्योंकि अगर आप कहानी देखते हैं तो आप इसे जरूर एंजॉय करेंगे.

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वह है नाइट ऑलवेज कम्स की. 2025 की इस मूवी का डायरेक्शन बेंजामिन केरन ने किया है. फिल्म में लीड रोल में वैनेसा नुआला किर्बी नजर आईं है, जिन्होंने लिनेट का रोल किया है. इसके अलावा फिल्म में जुलिया फॉक्स, जेनिफर जेसन, स्टीफन जेम्स जैसे एक्टर दिखे हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 5.9 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 22, 2026 12:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.