---विज्ञापन---

New Releases: इस हफ्ते थिएटर्स-ओटीटी पर रिलीज होंगी ये शानदार नई फिल्में और वेब सीरीज

New Releases: ओटीटी और सिनेमाघरों में हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. 26 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक यहां एक एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. ये पूरा हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है. ओटीटी प्लेटफॉर्म से लेकर सिनेमाघरों तक नई-नई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनकी कहानी आपको अपना बना ही लेंगी. चलिए ये पूरी लिस्ट देखते हैं.

गुस्ताख इश्क (Gustaakh Ishq)- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा और अभिनेत्री फातिमा सना शेख की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘गुस्ताख’ है, जो बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म 27 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज हो रही है.

व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया (Wheel Of Fortune India)- अक्षय कुमार खतरों के खिलाड़ी जैसा ही एक नया रियलिटी शो होस्ट करने जा रहा है. वो एक नए शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ के साथ टीवी पर आ रहे हैं. ये 27 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony liv और टीवी चैनल सोनी टीवी पर स्ट्रीम होगा.

चैंपियन (Champion)- तेलुगु भाषा की एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म चैंपियन 29 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने जा रही है.

मर्दानी 3 (Mardaani 3)- बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइजी मर्दानी की अगली फिल्म से जबरदस्त वापसी करने जा रही हैं. उनकी फिल्म मर्दानी 3, 30 जनवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर आया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया है.

धुरंधर (Dhurandhar)- रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस अब धुआंधार कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा है. फिल्म 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगी.

दलदल (Daldal)- सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सीरीज ‘दलदल’ से एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की जबरदस्त वापसी हो रही हैं. उनकी ये सीरीज 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर आ रही हैं. इसमें आपको जबरदस्त मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलने वाली है.

द फिफ्टी (The 50)- इस लिस्ट में कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो द फिफ्टी भी है. दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसे आप 1 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं.

First published on: Jan 27, 2026 04:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.