---विज्ञापन---
‘मिर्जापुर’ की बाप हैं ये 5 फिल्में, ओटीटी पर अभी करें स्ट्रीम

आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी कहानी देखकर आप मिर्जापुर जैसी दमदार सीरीज भी भूल जाएंगे. एक्शन, थ्रिल, क्राइम और सस्पेंस से भरपूर इन फिल्मों की कहानियां आपको बेहद पसंद आएंगी. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्में दर्शकों को स्क्रीन से हटने नहीं देती हैं. चलिए जानते हैं.

Kennedy- अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित 'कैनेडी' एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें राहुल भट्ट और सनी लियोन लीड रोल में हैं. ये फिल्म एक पूर्व पुलिस अधिकारी (उदय शेट्टी) की कहानी है जो मरे हुए माने जाने के बाद मुंबई में किराए के हत्यारे के रूप में काम करता है. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.

Rahasya- इस फिल्म की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. फिल्म की कहानी में डॉ॰ सचिन महाजन पर उसकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया जाता है और सारे सबूत उसके खिलाफ होते हैं. ऐसे में सीबीआई इंस्पेक्टर रहस्य का खुलासा करके असली कातिल का पता लगाता है. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.

Dial 100- एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं. इसकी कहानी में एक पुलीसवाले को एक महिला द्वारा फोन आता है जो आत्महत्या करने जा रही है. उसे रोकने के लिए जल्दी जल्दी वह उस जगह पहुंचता है, लेकिन वहां जाने पर उसे पता चलता है कि वो औरत एक अलग ही प्लान बना रही है. ये फिल्म आप Zee5 पर देख सकते हैं.

Love Hostel- रोमांस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी ज्योति और आशु नाम के लवर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साथ भाग जाते हैं और उनका परिवार दोनों को मारने के लिए एक क्रूर अपराधी को काम पर रखता है.

Raat Baki Hai- रात बाकी है, Zee5 की ओरिजनल थ्रिलर फिल्म है. इसमें अनूप सोनी, पाओली दाम, राहुल देव और दीपानिता शर्मा लीड रोल में हैं. इसकी कहानी में एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है.