---विज्ञापन---
सस्पेंस से लबालब भरी हैं ये 5 फिल्में, क्लाइमेक्स देख फिर जाएगा माथा

अगर आप सस्पेंस ओर थ्रिल से भरपुर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. शानदार कहानी के साथ ही ये पांचों फिल्में आपको अंत तक बांधे रखती हैं. इनका क्लाइमेक्स देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Iraivan- ये फिल्म एक खतरनाक सीरियल किलर की कहानी है, जिसे “स्माइल किलर” कहा जाता है. इस किलर को पकड़ने के एक पुलिस ऑफिसर अपनी जान तक दांव पर लगा देता है, लेकिन केस के साथ उसकी निजी जिंदगी भी उलझ जाती है. इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं.

King of Kotha- ये फिल्म एक गैंगस्टर की कहानी है, जिसमें एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त डोज मिलता है. फिल्म में दुलकर सलमान लीड रोल में हैं. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

Athiran- फहाद फासिल और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘अथिरन’ एक डॉक्टर और उसकी रहस्यमई मरीज की कहानी है. इस फिल्म की कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है. इसकी कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, चौंकाने वाले राज सामने आते हैं. ये पूरी फिल्म आपको JioHotstar पर देखने को मिलेगी.

Irul- इस फिल्म की कहानी आपका माथा घुमा देगी. फिल्म में एक कपल की कार रास्ते में खराब हो जाती है और वो एक अजनबी के घर में रुकते हैं. इस घर में उनका सामना एक खतरनाक रहस्य से होता है. आगे की कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है, जो सब कुछ बदल देता है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

Kaapa- कापा साल 2022 में आई मलयालम भाषा की एक शानदार एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म की कहानी एक आम आदमी की जिंदगी में अचानक हुए उथल-पुथल को दिखाती है. फिल्म में सस्पेंस और ड्रामा दोनों हैं. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.