---विज्ञापन---

Asur से भी तगड़ी है इस वेब सीरीज की कहानी, कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस

ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर फिल्मों और सीरीज के शौकीनों के लिए तमाम बेहतरीन कंटेंट मौजूद है. इन बेहतरीन सीरीज की लिस्ट में आज हम एक ऐसी ही सस्पेंस से भरपूर थ्रिलर सीरीज के बारे में बात करने वाले हैं. इसकी कहानी बेहद जबरदस्त है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह एक कोरियन ड्रामा सीरीज है. जो कि एक रेनबो टैक्सी कंपनी के इर्द गिर्द घूमती है. जो कि न्याय न मिलने वाले पीड़ितों की मदद करती है और उन्हें बदला दिलाने का काम करती है.

इस सीरीज की कहानी में देखने को मिलता है की एक सीक्रेट टीम इसको लेकर काम करती है. वह टीम पुलिस द्वारा छोड़े गए मामलों में पीड़ितों के इंसाफ दिलाती है. इस टीम में ड्राइवर किम डो गी, सीईओ जांग सुंग चुल, हैकर आन गो यून और मैकेनिक्स शामिल हैं.

इस सीरीज में जब पीड़ित रेनबो टैक्सी को बुलाते हैं, तो टीम अपराधियों को उनके ही अंदाज में सजा देते हैं. बता दें कि सीरीज में कई मामले कोरिया में हुई रियल घटनाओं पर आधारित हैं. जो कि मानव तस्करी, स्कूल बुलिंग आदि से जुड़े हैं.

सीरीज की कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है. अभी तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं. जिसमें न्याय व्यवस्था की खामियों, पीड़ितों के दर्द को दिखाया गया है. साथ ही ये भी दिखाया गया है कि जब कानून काम नहीं करता है तो रेनबो टैक्सी वाले लोगों को इंसाफ दिलाते हैं.

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज टैक्सी ड्रावर की. जो कि साल 2021 में रिलीज हुई थी. इसके पहले सीजन का डायरेक्शन पार्क जून वू ने किया था. दूसरे सीजन का डायरेक्शन ली दान, जंग यंग सियोक और तीसरे सीजन का कांग बो सियुंग ने किया था. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर और वीकी में मुफ्त में देख सकते हैं. इसे आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 22, 2026 06:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.