---विज्ञापन---
1992 की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसकी रिलीज के बाद हुई एक्ट्रेस की मौत, डेब्यू स्टार की चमक कई थी किस्मत

Salman Khan: आज हम आपको साल 1992 में आई एक जबरदस्त हिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं. रोमांस, ड्रामा और एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कहानी और किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके गाने आज भी दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं. इसमें शामिल स्टार्स की रातोंरात किस्मत पलट गई थी. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद लीड एक्ट्रेस की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया. चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की सबसे शानदार फिल्मों में से एक दीवाना की, जो साल 1992 में आई थी. इस फिल्म में ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाहरुख खान लीड रोल में थे. ये शाहरुख की पहली लीड फिल्म भी है.

फिल्म दीवाना की सबसे बड़ी खासियत है उसका म्यूजिक, जो आज भी लोगों के दिलों में उसी तरह बसा हुआ है जैसा सालों पहले. रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में एक से बढ़कर एक हिट गाने शामिल थे. यही कारण था कि ‘दीवाना' उस दौर की बड़ी म्यूजिकल हिट साबित हुई. फिल्म में कुमार सानू, अलका याज्ञनिक और साधना सरगम ने आवाज दी थी.

बड़े पर्दे पर ऋषि कपूर और दिव्या भारती की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था. फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री इंटरवल के बाद होती है. लेकिन उनके दमदार स्क्रीन प्रजेंस ने उस वक्त ऋषि कपूर को भी ओझल कर दिया था.

‘दीवाना' में कुल 8 गाने थे और ये सभी गाने जबरदस्त हिट साबित हुए. ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं', ‘तेरी उम्मीद तेरा इंतजार', ‘तेरे दर्द से दिल आबाद रहा' जैसे गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं.

‘दीवाना' को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था. इसकी कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित थी, जिसमें ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाहरुख खान लीड रोल में थे. यह फिल्म शाहरुख खान के लिए काफी खास थी, क्योंकी ये उनकी पहली रिलीज फिल्म बनी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और 1992 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी. इसके कुछ महीने बाद ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिव्या भारती का निधन हो गया.