---विज्ञापन---
‘लोगों का इस्तेमाल करके..’ थलापति के खिलाफ रची गई साजिश, भरे मंच में तलाक पर भी बोले एक्टर, कहा-‘विजय को दोषी..’

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. एक्टर की आखिरी फिल्म जन नायकन की अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है. फिल्म विवादों के कारण अटकी पड़ी है. इन सभी के अलावा बीच में उनकी पत्नी के साथ तलाक और एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन के साथ अफेयर की चर्चाएं भी जोरों पर हैं. इन सभी के बीच उन्होंने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी चुनावी पार्टी तमिलगा वेट्टि कझगम का ऐलान बीते साल किया था और 8 अप्रैल को रैली के दौरान उन्होंने लोगों के द्वारा साजिश रचने और अपने तलाक को लेकर भरे मंच पर कई बातें कही हैं.

दरअसल, थलापति विजय हाल ही में तमिलनाडु के नेल्लाई में भाषण देने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बिना अपनी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम का नाम लिए बिना चल रहे अपने तलाक के विवाद पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा, "कुछ लोग मेरे साथ आगे क्या करना है, इसके बारे में सोच रहे हैं और उन्होंने मेरे आस पास के कुछ लोगों का भी इस्तेमाल करने की कोशिश की है. उन्होंने इतने सालों तक इंतजार किया और फिर एक अफवाह फैलाई, जिसके बारे में आप सभी जानते हैं. लेकिन उस अफवाह से भी आम लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा. चाहे आप मुझे कितनी भी तकलीफ दें, आप मुझे मेरे लोगों से अलग नहीं कर सकते.

इसके अलावा विजय ने अपने भाषण के दौरान फिल्म जन नायकन की रिलीज पर भी बात की है. उन्होंने कहा, " वो सिर्फ एक ही बात जानते हैं, विजय को दोषी ठहराना. करूर विवाद के बारे में सब जानते हैं, लेकिन इसके लिए विजय को क्यों नहीं दोषी ठहराया जाता? विजय पर इतना बड़ा आरोप लगने के बाद भी लोग उनके साथ खड़े है. ये तो चमत्कार है? "ठीक है, तो अब हम आगे क्या कर सकते हैं? चलो जन नायकन की रिलीज रोकते हैं. आपको पता है किसने इस फिल्म की रिलीज को रोका था. जब इससे भी काम नहीं बना तो चलो विजय के लिए नए नियम बनाते हैं और उस पर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर लागू करते हैं.

विजय ने आगे कहा, " जब लोगों का इससे भी काम नहीं बना तो चुनाव से 30 दिन पहले, मेरे क्लोज वन को लेकर अफवाहें फैलाई. आप समझ रहे हैं और वो भी काम नहीं आई. चाहें आप मुझे कितना भी मुश्किल और परेशानियां दें. आप मुझे जनता से अलग नहीं कर सकते. इस बीच विजय ने डीएमके पर साजिश रचने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "डीएमके और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है." एक्टर का कहना था कि दोनों ही पार्टियां उनके खिलाफ साजिश रच रही हैं और तमिलनाडु की जनता के खिलाफ भी साजिश रच रही हैं.

बता दें कि थलापति विजय ने अनाउंस किया था कि जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म होगी और वह इसके बाद एक्टिंग से रिटायरमेंट ले लेंगे. साथ ही वह अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देंगे. लेकिन इस फिल्म की रिलीज जहां जनवरी में होने वाली थी वह अभी तक सेंसर बोर्ड के पास ही अटकी हुई है. फिल्म को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ और इसका केस कोर्ट में चल रहा है.

एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने 1999 में संगीता से शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं. वहीं, संगीता ने शादी के 27 साल बाद विजय के खिलाफ तलाक की अर्जी दी और कई आरोप भी लगाए. उन्होंने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया और कहा कि इसके बारे में उन्हें 2021 में पता चला. साथ ही संगीता ने पति के चेन्नई वाले घर में रहने की भी इजाजत मांगी. इन सभी के बीच विजय के एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णन के साथ की खबरें भी सामने आईं. इतना ही नहीं दोनों को एक शादी पार्टी में साथ देखा गया. हालांकि इन अफवाहों पर विजय ने रिएक्ट नहीं किया है.