---विज्ञापन---
थलापति के तलाक का कारण बनी ये हसीना? एक्टर का चल रहा है अफेयर! वायरल तस्वीरों ने दिया सबूत

तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हैं. एक्टर की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने दिसंबर 2025 में तलाक की अर्जी दी थी. जिसमें उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, मानसिक रूप से परेशान करना जैसे कई आरोप लगाए हैं. थलापति के घरेलू विवाद के बीच अब उनकी एक एक्ट्रेस के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं और उनका नाम हसीना के साथ जोड़ा जा रहा है. इंटरनेट पर लोग दावा कर रहे हैं कि थलापति का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा है.

दरअसल, थलापति का जिस एक्ट्रेस के साथ नाम जोड़ा जा रहा है वह कोई और नहीं बल्कि तृष्णा कृष्णन है, जिनके साथ लोग एक्टर का नाम जोड़ रहे हैं. तृष्णा और विजय के अफेयर की खबरें इंस्टाग्राम पर तृषा की एक पोस्ट के बाद शुरू हुईं. इस तस्वीर के कैप्शन में तृषा ने लिखा था, " जब आप प्यार से भरे होते हैं, तो यह उन लोगों को कंफ्यूज कर देता है जो बकवास से भरे होते हैं."

इसके अलावा तृषा ने विजय के बर्थडे पर भी पोस्ट किया था. जिसमें दोनों ही कलाकार साथ में नजर आ रहे हैं और फिर लोगों ने उनके अफेयर की खबरें भी उड़ानी शुरू कर दी. इतना ही नहीं विजय ने एक इवेंट के दौरान तृषा को प्रिंसेस बताया था और एक्टर के इस कमेंट से फिर अटकलें लगने लगीं की दोनों का अफेयर चल रहा है.

हालांकि ना तो तृषा ने और ना ही विजय ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. इसके साथ ही दोनों में से किसी ने भी इसको लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दी है.

सियासत डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिटीशन में थलापति की पत्नी संगीता ने दावा किया है कि उन्हें अप्रैल 2021 में पता चला था कि उनके पति किसी एक्ट्रेस के साथ गलत रिश्ते में थे. हालांकि उन्होंने इसमें किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों ने तलाक की खबरों के बीच हवा दे दी है. इस पिटीशन ने तृषा की ओर इशारा किया है.

आपको बता दें कि विजय थलापति और तृषा कृष्णन फिल्म लियो में साथ नजर आए थे. इसके अलावा वह घिल्ली में भी साथ काम कर चुके हैं. इन सभी के अलावा विजय थलपति की आखिरी फिल्म जन नायकन भी विवादों से घिरी हुई है. फिल्म की रिलीज अभी तक नहीं हो पाई है.