---विज्ञापन---
‘स्वैग मेरा देसी…’ फेम सिंगर मंज म्यूजिक हुए भीषण हादसे के शिकार, लंदन के अस्पताल में लड़ रहे जिदंगी और मौत की जंग; जाने पूरा मामला

Singer Manj Musik Hospitalized in London: पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई हैं. दरअसल, आरडीबी के एक्स लीड सिंगर मंज म्यूजिक (मनजीत सिंह राल) एक भीषण हादसे के शिकार हो गए हैं. इस हादसे के बाद सिंगर को तुरंत लंदन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सिंगर इस समय जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. चलिए आपकों इस पूरे मामले के बारे में बताते है.

खबरों के अनुसार, आरडीबी के पूर्व सिंगर मंज म्यूजिक एक दुर्घटना के बाद लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं. इससे पहले, उन्होंने एक शादी की बारात में अपने 'ओम मंगलम' जैसे हिट गानों से समां बांधने का किया था.

'स्वैग मेरा देसी...' फेम सिंगर मंज म्यूजिक को मुंबई के एक अवॉर्ड्स शो में भांगड़ा-हिप-हॉप फ्यूजन परफॉर्म करना था. वो मुंबई के इसी अवॉर्ड समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे. उसी वक्त उनके साथ ये हादसा हो गया.

मिड-डे की खबर के अनुसार, सिंगर मनजीत सिंह को एक दुर्घटना के बाद लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. ऐसा माना जा रहा है कि इस हादसे के बादा सिंगर अपने इस दौरे रद्द कर देंगे.

हालांकि, मनजीत सिंह के हदासे और उनके चोट को लेकर को बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है. ना ही ये बताया गया है कि उन्हें कितनी और कहां चोट लगी है.

बता दें कि, 12 जुलाई को एक बारात में मनजीत सिंह ने एनर्जी से सिंगल परफोर्मेंस के साथ पूरी ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर दिया. यहां उन्होंने 'ओम मंगलम', 'आजा माही', 'लाल घाघरा' और 'साडी गली' जैसे हिट गानों से समां बांधा था.

उनकी दमदार स्टेज एनर्जी और सुरीली आवाज ने अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारों को थिरकने पर मजबूर कर दिया.