---विज्ञापन---
‘उस स्टूडेंट को मैं…’ गाजियाबाद कॉन्सर्ट में हुए बवाल पर Sunanda Sharma ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अचानक स्टेज पर…

Sunanda Sharma Breaks Silence on Ghaziabad Concert: फेमस पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा इस समय एक विवाद की वजह से चर्चा में हैं. सुनंदा शर्मा के गाजियाबाद वाले कॉन्सर्ट में अचानक एक स्टूडेंट स्टेज पर चढ़कर सिंगर के साथ बत्तमिजी करने की कोशिश की. जिस पर सिंगर रिएक्ट करते हुए सिंगर जोर से चिल्लाई और कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया. अब इस पूरे मामले पर सिंगर सुनंदा शर्मा ने सामने से चुप्पी तोड़ी है.

सुनंदा शर्मा का ये कॉनर्स्ट गाजियाबाद स्थित राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में आयोजित था. सुनंदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर करके इस पूरा मामले पर अपनी सफाई दी.

सुनंदा शर्मा ने अपनी इस वीडियो में बताया कि कैसे एक स्टूडेंट अचानक परफॉर्मेंस के बीच में ही स्टेज पर आ गया, जिससे दर्शकों और कलाकारों दोनों में अफरा-तफरी मच गई.

वीडियो में सुनंदा शर्मा ने कहा 'हेलो एवरीवन, मैं सुनंदा शर्मा हूं. कल RKGIT, गाजियाबाद कॉलेज में थोड़ी सी गड़बड़ हो गई. मेरा रिएक्शन भी काफी तेज था.'

सुनंदा ने वीडियो में आगे कहा, 'सब डर गए, मैं भी डर गई. स्टेज पर जब वो एक साथ आ गए. सेफ्टी के डर की वजह से मैंने उन्हें स्टेज पर से जल्दी से बाहर निकलने को कह दिया. हम इसके लिए तैयार नहीं थे.'

सुनंदा शर्मा ने आगे कहा, 'कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है. मुझे नहीं लगता कि उनका इरादा गलत था. उस स्टूडेंट को मैं ये कहना चाहूंगी कि आप किसी को भी प्यार करते हैं उसका एक तरीका हो सकता है अपना अपना...बस यहीं कहना चाहूंगी.'

सुनंदा शर्मा ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा, 'हमेशा इतने दयालु बने रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, और इतना प्यार देते हैं आप सब। आप सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद.'