---विज्ञापन---
Trisha Krishnan और Vijay का हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने किया तमिलनाडु के सीएम को अनफॉलो
Trisha Vijay Breakup Rumours: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कथित नजदीकियां नहीं, बल्कि ब्रेकअप की खबरें हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों यह चर्चा जोरों पर है कि क्या तृषा और विजय के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है?
कैसे शुरू हुई ये अफवाह?
दरअसल, विजय के 52वें जन्मदिन पर फैंस को उम्मीद थी कि तृषा उन्हें सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बधाई देंगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तृषा ने न तो कोई पोस्ट शेयर की और न ही सार्वजनिक रूप से उन्हें विश किया. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स की नजर एक और बात पर गई, जिसने अटकलों को और हवा दे दी.
क्या कहना है यूजर्स का?
कई यूजर्स ने दावा किया कि तृषा अब इंस्टाग्राम पर विजय को फॉलो नहीं करती हैं. इसके स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'तृषा द्वारा विजय को अनफॉलो करने के बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. जन्मदिन पर शुभकामनाएं न देना भी लोगों को हैरान कर रहा है.' वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल किया, 'आखिर तृषा ने विजय को अनफॉलो क्यों किया?'
इन अफवाहों पर क्या बोलीं तृषा?
हालांकि, तृषा और विजय में से किसी ने भी इन दावों या अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ऐसे में फिलहाल इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि दोनों के रिश्ते की अफवाहें इस साल की शुरुआत से ही चर्चा में हैं. उस समय ऐसी खबरें सामने आई थीं कि विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के वैवाहिक रिश्ते में परेशानियां चल रही हैं.
पहली बार कब एक साथ दिखे थे तृषा-विजय?
कुछ रिपोर्ट्स में एक अभिनेत्री का जिक्र किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तृषा का नाम इन चर्चाओं से जोड़ दिया. दिलचस्प बात यह है कि हाल के महीनों में तृषा और विजय कई मौकों पर साथ नजर आए हैं. अभिनेता अजित कुमार की मां मोहिनी मणि के निधन के बाद दोनों को एक साथ उनके घर जाते देखा गया था.
विजय की शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थीं तृषा
इसके अलावा विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा मौजूद थीं. उस दौरान उन्होंने विजय की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए तमिलनाडु की जनता को बधाई दी थी. बहरहाल, अब इंस्टाग्राम पर अनफॉलो और जन्मदिन पर चुप्पी के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, सच क्या है. इसका जवाब फिलहाल सिर्फ तृषा और विजय ही दे सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.