---विज्ञापन---
धार्मिक यात्रा पर निकले दर्शकों को डराएगी ये सुपरनेचुरल थ्रिलर! सिर्फ 70 दिनों में पूरी शूटिंग, रिलीज टली तो बढ़ी एक्साइटमेंट

अगर आप रोमांटिक और थ्रिलर फिल्मों से ऊब चुके हैं, और कुछ अलग देखने की चाह रखते हैं, जिसमें भगवान और शैतान की रोचक कहानी हो, तो क्या आप देखने के लिए एक्साइटेड होंगे, ऐसी ही एक फिल्म साउथ सिनेमा में इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, जो स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल का जबरदस्त तड़का देने वाली है, इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन ऐसा कॉम्बो होगी, जो दर्शकों को एक अलग ही तरह की दुनिया में ले जाएगी. इसी कड़ी में अब एक नई फिल्म 'त्रिकाल' चर्चा में बनी हुई है, जो अपनी अनोखी कहानी और दिलचस्प कॉन्सेप्ट के चलते पहले ही सुर्खियां बटोर रही है.

डायरेक्टर मणि थेलागुटी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में महेंद्रन और श्रद्धा दास लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म को एक स्पिरिचुअल सुपरनैचुरल थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें अच्छाई और बुराई के बीच की जंग को दिखाया जाएगा. यही थीम इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाती है.

फिल्म की रिलीज को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'त्रिकाल' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है, हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से इसकी ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. दिलचस्प बात ये है, कि पहले इस फिल्म को जनवरी में रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई.

अब इसे अप्रैल में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. तमिल में ये फिल्म 'त्रिकांडा' नाम से रिलीज होगी. फिल्म के प्रोड्यूसर श्रीनिवास ने एक इंटरव्यू में बताया था, कि इसकी शूटिंग चेन्नई और हैदराबाद में महज 60 से 70 दिनों के अंदर पूरी कर ली गई थी.

शुरुआत में मेकर्स 23 जनवरी को रिलीज का प्लान कर रहे थे, क्योंकि उनका टारगेट खासतौर पर धार्मिक यात्रा करने वाले दर्शक थे, खासकर सबरीमाला जाने वाले श्रद्धालु... उनका मानना था, कि यात्रा से लौटने के बाद दर्शक इस तरह की फिल्म से ज्यादा जुड़ पाएंगे.

फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट तब और बढ़ गया, जब इसका ट्रेलर सामने आया. ट्रेलर में डर, रहस्य और रोमांच का जबरदस्त कॉम्बो देखने को मिलता है. कहानी में एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है, जहां लोग डर के साए में जी रहे हैं, और बुरी शक्तियों का असर बढ़ता जा रहा है.

महेंद्रन जहां दमदार एक्शन करते नजर आते हैं, वहीं श्रद्धा दास एक साइकेट्रिस्ट के किरदार में दिखती हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब वो एक मरीज को मानसिक रूप से बीमार समझती हैं, लेकिन असल में वो किसी बुरी शक्ति के प्रभाव में होता है. यही सस्पेंस फिल्म को और भी रोमांचक बनाता है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि रिलीज के बाद 'त्रिकाल' दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है.