Friday, 27 February, 2026

---विज्ञापन---

SonyLIV पर मौजूद ये हॉरर थ्रिलर को देख कांप जाएगी रूह, क्लाइमैक्स की सच्चाई उड़ा दोगी होश

SonyLIV Horror Thriller Film: आज डिजिटल दौर में ओटीटी पर एक से बढ़कर एक धांसू रिलीज हो रही हैं. आज के समय में ज्यादातर लोगों को क्रेज हॉरर थ्रिलर फिल्में देखना पसंद आ रहा है. ऐसी एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसकी कहानी और क्लाइमेक्स आपके रोंगटे खड़े कर देगा.

आज हम जिस हॉरर थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, उसकी पूरी कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म में हर एक चीज वैसी ही दिखाई गई है, जैसी असली घटना में चीजें हुई थी.

अगर आपने एक बार ये फिल्म देख ली तो इसकी कहानी और क्लाइमैक्स आपके पूरे दिमाग पर कब्जा कर लेगी. आप चाह कर भी फिल्म की कहानी और खौफनाक सीन से बाहर नहीं आ पाएंगे.

आज से 6 साल पहले रिलीज हुई इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का नाम 'वेलकम होम' है. पुष्कर महाबल के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी और स्वरदा थिगले ने लीड रोल निभाया है.

इस कहानी की कहानी दो सरकारी महिला टीचर्स के ईद-गिर्द घूमती है, जिन्हें स्कूल की तरफ से गांव-गांव जाकर जनगणना करने का काम दिया जाता है. जनगणना करते हुए ये दोनों सरकारी महिला टीचर्स एक वीरान और सुनसान जगह पर बने घर में पहुंच जाती हैं.

इस घर में उन टीचर्स को एक ऐसा परिवार मिला है, जो देखने में ही बहुत अजीब और डरावना लगता है. बुरी किस्मत की वजह से ये टीचर्स इस घर में फंस जाती हैं, जिसके बाद उनकी जिंदगी नर्क से भी बदतर हो जाती है.

SonyLIV पर मौजूद 2 घंटे 5 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर फिल्म को 10 में से 7.3 की रेटिंग मिली है.

First published on: Feb 27, 2026 04:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.