---विज्ञापन---

‘वे इसके हकदार…’ राजपाल यादव के बयान पर सोनू सूद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलें- ‘मैंने कभी…’

Sonu Sood on Rajpal Yadav's Statement: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपने जेल जाने और चेक बाउंस वाले की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं. हालांकि, उनके जेल में रहने के दौरान बॉलीवुड के कई स्टार्स ने उनकी मदद की. एक्टर की मदद करने वालों की लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्टर सोनू सूद का था, जिनके पर हाल ही में राजपाल यादव ने कहा था कि उनके पास काम की कमी नहीं है. अब राजपाल के इस बयान पर सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है.

मालूम हो कि हाल ही में राजपाल यादव ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में सोनू सूद द्वारा की गई मदद पर कहा कि उनके पास काम की कमी नहीं है. उन्हें चार गुना काम मिलता है. उन्हें काम के लिए बार-बार पूछना पड़ता है.

अब राजपाल यादव के इस बयान पर सोनू सूद का बयान सामने आया है, जहां एक्टर ने कहा कि उन्होंने कभी ये नहीं कहा कि राजपाल यादव को काम की जरूरत है.

एचटी सिटी से बात करते हुए सोनू सूद इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे उनके लिए खुशी है. मैंने यह नहीं कहा कि उन्हें काम की जरूरत है.

सोनू सूद ने अपनी बात साफ करते हुए कहा, 'मैंने कहा था कि उन्हें साइन करो और एडवांस पेमेंट करो क्योंकि वो इसके हकदार हैं.' जब राजपाल तिहाड़ जेल में बंद थे तब सोनू सूद सबसे पहले उनकी मदद को आए थे.

सोनू सूद के अलावा, सलमान खान और कई अन्य फिल्मी हस्तियां राजपाल यादव की आर्थिक मदद के लिए आगे आए, जिनमें प्रियादर्शन, गुरमीत चौधरी और कमाल आर खान जैसे सितारे शामिल हैं.

बता दें कि राजपाल यादव को हाल ही में 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिली है. इससे पहले वो तिहाड़ जेल में बंद थे.

First published on: Mar 03, 2026 04:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.