---विज्ञापन---
‘रश्मि के लिए भद्दे शब्द…’ Sidharth Shukla को लेकर इस एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- ‘बिग बॉस में जैसा दिखाया…’

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के जाने माने एक्टर हुआ करते थे. उन्होंने बिग बॉस जीतकर अपना एक लगड़ा फैन बैस बना लिया था और वो इस शो के बाद लोगों के बीच और भी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे. हालांकि एक्टर की हार्ट अटैक के कारण 2021 में मौत हो गई थी और उनके निधन ने सभी को चौंका दिया था. हालांकि आज भी लोग उन्हें खूब याद करते हैं. हालांकि इस बीच हाल ही में एक टीवी एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने इस बीच ये भी बताया कि बिग बॉस में जैसा दिखाया है वो वैसे नहीं है.

दरअसल, टीवी एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने सिद्धार्थ को लेकर हैरान करने वाला दावा किया है. बता दें कि वैष्णवी मैकडोनाल्ड कोई और नहीं बल्कि शक्तिमान शो में गीता विश्वास के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस हैं. इसके अलावा वह दिल से दिल तक शो में सिद्धार्थ शुक्ला की मां का रोल भी कर चुकी हैं. हालांकि उनके निधन के 5 साल बाद इस तरह का चौंकाने वाला खुलासा अब उन्होंने किया है. उनका कहना है कि सिद्धार्थ अक्सर ही सेट पर अपनी को-स्टार्स रश्मि और जैस्मिन के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते थे.

वैष्णवी हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के शो में पहुंची थी. जहां उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कई बातों का खुलासा किया है और सेट पर कलाकारों के बर्ताव को लेकर बात की. इस दौरान जब उनसे सिद्धार्थ को लेकर पूछा गया उनके साथ कैसा बॉन्ड था. तो इसपर उन्होंने कहा, "सच बताऊं तो बिग बॉस में उनकी जो छवि दिखाई गई वो असल में वैसी नहीं थी. उन्हें बहुत अच्छे और स्वीट लड़के की तरह दिखाया गया. शहनाज गिल के साथ उनकी क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई, जिससे कहानी का रुख बदल गया.

एक्ट्रेस ने आगे कहा, " जब वो रश्मि के बारे में बोलते थे और जो कुछ भी हो रहा था, वो मुझे बहुत परेशान करता था. मैं ये नहीं कहती कि रश्मि बहुत परफेक्ट है, लेकिन वो सेट पर काम करने के लिए अच्छी थीं. हम सब साथ में खाते थे और मैंने कभी सेट पर गलत बर्ताव करते नहीं देखा. लेकिन सिद्धार्थ बहुत भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करते थे. बिग बॉस में जो दिखाया वह बिल्कुल उसके उल्टे थे.

वैष्णवी ने इस दौरान एक घटना का जिक्र किया और बताया, " मुझे बहुत अच्छी तरह से तो याद नहीं है, लेकिन एक बार कुछ ऐसा माहौल बनाया जा रहा था कि रश्मि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा था. ऐसा लगने लगा कि जैसे वह परेशानी क्रिएट कर रही है. सिद्धार्थ सेट पर रश्मि और जैस्मिन दोनों के साथ कभी दोस्त बनते, तो कभी किसी एक के साथ मिलकर दूसरे को टारगेट बनाते थे.

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब सिद्धार्थ के बर्ताव के कारण प्रोड्यूसर ने उन्हें सेट से जाने के लिए भी कह दिया था. हालांकि शो और चैनल की डिमांड के कारण उन्हें वापस बुलाना पड़ा था.