---विज्ञापन---
दूसरी बार दूल्हा बने क्रिकेटर Shikhar Dhawan, सोफी शाइन संग रचाई शादी, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan Sophie shine: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर से दूल्हा बन गए हैं. उन्होंने सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी रचा ली है. शनिवार को दोनों ने एक निजी समारोह में सात फेरे लिए हैं. बता दें कि शादी से पहले शिखर और सोफी ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया है और उसके बाद दोनों ने निजी समारोह में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की. वहीं, शिखर धवन की शादी के बाद तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी हैं.

दरअसल, शनिवार को देर रात शिखर ने अपने इंस्टाग्राम शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वह और सोफी अपने दूल्हा दुल्हन लुक में नजर आ रहे हैं. शिखर ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने हुए हैं. इसके अलावा उनकी पत्नी सोफी ने भी ऑफ व्हाइट लहंगा पहना है, जिसपर ऑरेंज कलर के फूल बने हुए हैं. सोफी ने अपने बालों को खुला रखा है और वह अपने इस ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

वहीं, तस्वीरों में शिखर और सोफी एक दूसरे को जयमाला पहनाने के बाद स्टेज पर डांस स्टेप्स करते हुए दिख रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में दोनों सभी मेहमानों के आगे हाथ जोड़ रहे हैं और आखिरी फोटो में शिखर सोफी की मांग भरते हुए नजर आ रहे हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए धवन ने कैप्शन में लिखा, "मिस्टर एंड मिसेज धवन.

धवन की शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और उनके फैंस उन्हें जमकर बधाई दे दी रहे हैं. इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी शादी पर बधाई दी है.

जैकलीन फर्नांडिस, सुनील ग्रोवर, रणवीर सिंह, नेहा शर्मा, मनीष मल्होत्रा, विराट कोहली जैसे तमाम सितारों ने धवन को उनकी शादी पर बधाई दी है. विराट कोहली ने कमेंट कर लिखा, "मुबारका जट्ट जी. रणवीर सिंह ने लिखा, "बधाई हो और गॉड ब्लेस यू, शिखर भाई. कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लिखा, "बधाई हो भैया और भाभी जी."जैकलीन ने हार्ट वाला इमोजी कमेंट किया.

शिखर धवन और सोफी ने 12 जनवरी को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी. कपल ने जब अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, बताया जाता है कि वो पहले से ही डेट कर रहे थे. आपको बता दें कि शिखर ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी और जिनसे एक बेटा जोरावर भी है. हालांकि शादी के आठ साल बाद दोनों का तलाक हो गया.