---विज्ञापन---

‘ये तो बहुत गंदी बातें…’ समय रैना ने उठाया यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की काली करतूत से पर्दा

Samay Raina on YouTuber Ranveer Allahbadia: फेमस कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, समय रैना अपने हिट डिजिटल शो 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट' का नया सीजन लेकर आ रहे हैं. जिसको लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज बना हुआ है. इस बीच समय रैना ने उस विवाद एपिसोड के बारे में खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की काली करतूत से पर्दा उठाया.

दरअसल समय रैना ने अपने स्टैंड-अप शो 'समय रैना स्टिल अलाइव' का एक वीडियो रिलीज किया है. जिसमें उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट' के उस विवाद एपिसोड के बारे में बात की, जिसकी वजह से पूरा शो बंद हो गया.

अपनी इस वीडियो समय रैना ने बताया कि रणवीर अल्लाहबादिया ने उस विवादित एपिसोड में कई अश्लील बातें कही थीं, जिन्हें आखिर में एडिट कर दिया गया था. समय रैना ने ये भी खुलासा किया कि रणवीर ने उस दिन माता-पिता से जुड़ा विवादित सवाल 8 बार पूछा था.

इस बारे में बात करते हुए समय रैना ने कहा, 'मैं तुम्हें मां की कसम सच बताता हूं. उस एपिसोड में बीयर बाइसेप्स ने वो सवाल 8 बार पूछा था. और इसके अलावा भी उसने कई शांत सवाल (अश्लील) पूछे थे. अब जब मैंने एडिट देखा तो कहा, 'ये तो बहुत गंदी बातें करी हैं इसने.'

इसके बाद, समय रैना ने सुनील पाल और मुकेश खन्ना जैसे आलोचकों पर भी निशाना साधा है. समय ने कहा, 'हर कोई हमें खा जाने को तैयार था, राजनेता, मशहूर हस्तियां, सुनील पाल…'

समय रैना ने आगे कहा, 'भारत आपकी स्किल को निखारने का मंच नहीं है.' साथ ही उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 1 के लिए इससे बेहतर अंत की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी.

First published on: Apr 09, 2026 11:21 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.