---विज्ञापन---
ये आदमी देश को उठाएगा… अनंत अंबानी के बर्थडे पर सलमान खान ने किया इमोशनल पोस्ट, अनदेखी फोटोज शेयर कर कही दिल की बात

Salman Khan Post For Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दी, लेकिन इस खास मौके पर पूरी लाइमलाइट सलमान खान लूट ले गए, उन्होंने बेहद खास अंदाज में अनंत को बर्थडे विश करते हुए, ऐसा पोस्ट किया जो वायरल हो गया.

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बिजनेसमैन अनंत अंबानी के बर्थडे पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 10 अप्रैल को अनंत अंबानी अपना जन्मदिन मना रहे हैं, और इस खास मौके पर सलमान ने उन्हें लेकर दिल छू लेने वाली बातें लिखीं.

अनंत अंबानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं. उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की चर्चा पहले से ही जोरों पर थी, लेकिन सलमान खान के पोस्ट ने इसे और खास बना दिया.

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अनंत के साथ एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की, जिसमें वो अनंत की पीठ पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'ये बात सुनो, अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो... ये आदमी देश को भी उठाएगा. मेरे छोटे भाई अनंत दिल और दिमाग का अंबानी... प्योर सोल, हैप्पी बर्थडे.'

सलमान के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. खास बात ये है, कि सलमान ने अनंत को अपना छोटा भाई बताया, जिससे दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ झलकती दिखी. इससे पहले भी सलमान ने एक पोस्ट में अनंत को 'सबसे निस्वार्थ और दयालु इंसान' बताते हुए, जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं.

सोशल मीडिया पर फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई दोनों को 'दो भाई', 'दोनों तबाही', कह रहा हैं, तो कोई 'टाइगर इज बैक' जैसे कमेंट्स कर रहा है. वहीं कई यूजर्स अनंत अंबानी को बर्थडे विश भी कर रहे हैं.

अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं. इसके अलावा वो जल्द ही साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू (Dil Raju) और डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली (Vamshi Paidipally) के साथ एक बड़े एक्शन प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा (Nayanthara) और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे.

बहरहाल, सलमान खान का ये इमोशनल पोस्ट न सिर्फ अनंत अंबानी के लिए खास बन गया है, बल्कि फैंस के लिए भी एक यादगार मोमेंट बन चुका है.