---विज्ञापन---

Rohit Shetty से लेकर Salman Khan तक, Bollywood के पीछे क्यों पड़ा है बिश्नोई गैंग? वजह जानकर लगेगा झटका

बॉलीवुड पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शिकंजा कसता जा रहा है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है. सलमान खान के बाद अब मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस गैंग के निशाने पर आ गए हैं. रविवार, 1 फरवरी 2026 की रात को जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर गैंग ने इसे महज एक 'ट्रेलर' बताया और सीधे शब्दों में चेतावनी दी कि अगली बार गोलियां घर के बाहर नहीं, बल्कि बेडरूम के अंदर चलेंगी. यह हमला न केवल एक व्यक्ति पर है, बल्कि पूरे बॉलीवुड के लिए एक गंभीर चेतावनी माना जा रहा है.

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग- 1 फरवरी 2026 की रात रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित बंगले पर 4-5 राउंड फायरिंग की गई. गनीमत रही कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ. गैंगस्टर शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली और पोस्ट में लिखा, "हमने बहुत बार मैसेज किया कि हमारे काम में दखल न दे, लेकिन इसे समझ में नहीं आया. यह छोटा सा ट्रेलर है. हमारी बात नहीं मानी तो अब घर के बाहर नहीं, इसके बेडरूम में गोली चलेगी. इसकी छाती पर गोली और आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है कि समय रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा. जिनको हमने फोन किया है, लाइन पर आ जाओ."

सलमान खान- लॉरेंस बिश्नोई ने दहशत के लिए सलमान खान को निशाना बनाया. जहां सलमान खान से जुड़े काले हिरण शिकार मामले में पहले बिश्नोई समाज से माफी की मांग की गई थी और फिर धमकी दी. वहीं अप्रैल 2024 में सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की गई थी. जहां हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.

कपिल शर्मा के कैफे के बाहर तीन बार फायरिंग- कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित कैफे के बाहर भी तीन बार फायरिंग का मामला सामने आया. लॉरेंस गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए धमकियां भी दीं. इसके साथ ही कपिल शर्मा को सलमान खान से दूरी बनाने की चेतावनी भी दी गई.

दिशा पटानी के घर पर फायरिंग- बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर पर भी फायरिंग का मामला सामने आया था. जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने घर पर उस वक्त फायरिंग की थी, जब दिशा पटानी का परिवार घर में मौजूद था. इसके बाद रोहित गोदारा नाम के गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली.

बी प्राक और पवन सिंह- मशहूर सिंगर बी प्राक को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भी सलमान खान के साथ न काम करने और जान से मारने की धमकी दी गई थी.

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या- सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग का नाम पूरे देश में फैल गया. एक शो को लेकर हुए विवाद के बाद सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी.

First published on: Feb 02, 2026 04:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.