---विज्ञापन---

‘यह सीक्वल नहीं…’ कांतारा विवाद के बाद ऋषभ शेट्टी ने Dhurandhar 2 के लिए कही ये बड़ी बात, बोले- ‘युद्ध के नगाड़े…’

Rishab Shetty Praises Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म ने सिर्फ 3 दिन में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के स्टार्स और फिल्ममेकर मूवी की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म की तारीफ करने वालों की लिस्ट में अब 'कंतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी भी शामिल हो गए हैं.

'कंतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें ऋषभ ने बताया कि उन्होंने रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म देख ली है और उन्हें ये मूवी बहुत ही ज्यादा पसंद आई है.

ऋषभ शेट्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'धुरंधर: द रिवेंज' पहले ही सीन से आपको जकड़ लेती है और अंत तक बांधे रखती है. हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े की तरह जोरदार है. यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं है; यह एक संदेश है.

ऋषभ शेट्टी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'फिल्म की शानदार कहानी और बारकियों को देखकर बेहद खुशी हुई. हर एक एक्टर की एक्टिंग बेहतरीन है.' उन्होंने अपनी पोस्ट में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और रणवीर सिंह को टैग किया है.

ऋषभ शेट्टी ने अपनी पोस्ट संजय दत्त को स्पेशली टैग करते हुए कहा, 'संजय दत्त सर, आपको सलाम.' इसके साथ ही उन्होंने टेक्निकल टीम की भी सराहना की और लिखा, 'म्यूजिक के लिए @Shashwatology और एडिटिंग @ShivkumarVPanicker को बहुत-बहुत बधाई.

ऋषभ शेट्टी के इस पोस्ट पर डायरेक्टर आदित्य धर ने तुरंत रिएक्ट किया और जवाब देते हुए लिखा, 'भाई, आपके मुंह से यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई. कांतारा के एक बड़े फैन के तौर पर, आपके शब्दों ने इसे और भी खास बना दिया है. मैं आपका आभारी हूं.'

बता दें कि रणवीर सिंह ने 30 नवंबर को IFI 2025 के समापन समारोह में फिल्म की तारीफ करने की कोशिश करते हुए 'कंतारा: चैप्टर 1' के पवित्र दैव अनुष्ठान की नकल की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई थीं.

First published on: Mar 22, 2026 03:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.