---विज्ञापन---
होश उड़ा देगी OTT पर मौजूद ये मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, कहानी देख भूल जाएंगे ‘दृश्यम’ और ‘महाराजा’

आज हम आपके लिए साल 2025 में आई ब्लॉकबस्टर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं. इस फिल्म का सस्पेंस हर किसी को चौंका देता है. इसकी कहानी देखकर आप बॉलीवुड की फिल्म अंधाधुन और दृश्यम भी भूल जाएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में…

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आप दृश्यम' और 'अंधाधुन' जैसी बॉलीवुड फिल्मों को भी भूल जाएंगे. इसकी कहानी और अंत में आने वाला क्लाइमैक्स आपके होश उड़ा देगा.

साल 2025 में रिलीज हुई इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. अब आप इसे घर बैठे OTT पर एंजॉय कर सकते हैं.

हम बात कर रहे हैं साल 2025 की फिल्म ‘रेखाचित्रम’ की, जो एक मलयालम भाषा की ब्लॉकबस्टर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में आसिफ अली, अनस्वरा राजन, मनोज के. जयन, सिद्दीकी, जगदीश, साईकुमार, हरिश्री अशोकन और इंद्रांस जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

फिल्म के हर एक फ्रेम में आपको ट्विस्ट देखने को मिलेगा. इसकी कहानी एक 40 साल पुराने मर्डर के रहस्यों को खोलती है. फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर एक महिला की हत्या की जांच पड़ताल करता है. इसी जांच के दौरान काकी रहस्यों का खुलासा होता है.

मात्र 6 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से 9 गुना ज्यादा कमाई की थी. दुनियाभर में ‘रेखाचित्रम’ कुल 55 करोड़ रुपये कमाए. आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLiv पर देख सकते हैं.