---विज्ञापन---
पापा ने खास बनाया बेटी रश्मिका मंदाना का जन्मदिन, गिफ्ट में दिया करोड़ों का ये तोहफा

Rashmika Mandanna's Father Gave Her Special Gift: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पिछले कुछ समय से अपनी शादी और हनीमून की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. बीते 5 अप्रैल को एक्ट्रेस ने अपना 30वां जन्मदिन पति विजय देवरकोंडा और परिवार के साथ मनाया. रश्मिका का जन्मदिन उनके पापा ने और भी ज्यादा खास बना दिया है.

नकीरन पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना ने 30वां जन्मदिन मनाया और अपने गृह नगर कूर्ग में पति विजय और परिवार के साथ मिलकर मनाया. इस दौरान उन्हें अपने पापा से एक करोड़ों का सरप्राइज गिफ्ट मिला.

अपने 30वें जन्मदिन पर रश्मिका ने पति विजय के साथ पाडी श्री इग्गुथप्पा मंदिर का दर्शन किया. मंदिर में दर्शन करते हुए उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं.

बताया जा रहा है कि रश्मिका ने अपने गृहनगर विराजपेट के पास ही अपने जन्मदिन की पार्टी भी रखी थी. इस मौके पर उनके पिता ने ऐलान किया कि वो अपनी बेटी रश्मिका को उसी शहर के पास स्थित एक बंगला गिफ्ट में दे रहे हैं.

रश्मिका को अपने पापा से गिफ्ट में जो बंगला मिला है, उस प्रॉपर्टी का नाम 'सेरेनिटी' रखा गया है. बताया जा रहा है कि जब रमिश्का के पापा पार्टी में इस बात का ऐलान कर रहे थे, उस वक्त माहौल पूरी तरह से इमोशनल हो गया था.

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद रश्मिका और विजय ने एक कोडवा रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हुईं. जिनमें रश्मिका और विजय फुली ट्रेडिशनल लुक में नजर आए.