Friday, 27 February, 2026

---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Moment: ‘जैसे ही रश्मिका ने विजय की ओर बढ़ाए कदम, दूल्हे राजा ने फेर लिया मुंह, एक्ट्रेस ने खोला आंखें नम कर देने वाला राज

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए. 26 फरवरी को दोनों ने उदयपुर में एक बेहद निजी और सादगी भरे समारोह में सात फेरे लिए. इस खास मौके पर परिवार और चुनिंदा करीबी दोस्त ही मौजूद थे.

शादी का सबसे इमोशनल पल तब सामने आया, जब एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने मंडप के अंदर का एक अनसुना किस्सा शेयर किया. कल्याणी ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए, लिखा कि जैसे ही रश्मिका मंडप की ओर बढ़ीं, विजय देवरकोंडा उनकी ओर पीठ करके खड़े हो गए थे...

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'वो पल इतना भावुक था, कि विजय की धीमी सांसें और नम आंखें सब कुछ बयां कर रही थीं.' कल्याणी के मुताबिक, हर कदम के साथ उस प्यार और सम्मान की गहराई महसूस की जा सकती थी, जो इस रिश्ते की नींव है.

कल्याणी ने अपने कैप्शन में लिखा, 'आज मैंने सबसे प्यारी लड़की को अपने सबसे अच्छे दोस्त से दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह पर शादी करते देखा. ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है, कि मैं ऐसे प्यार की गवाह बनी, जो दोस्ती, मेहनत और सम्मान से बना है.' उनके इस पोस्ट के बाद फैंस भी काफी इमोशनल हो गए, और शादी के इस पल को फिल्मी लेकिन सच्चा बता रहे हैं.

अगर बात करें, विजय और रश्मिका की लव स्टोरी की, तो दोनों की नजदीकियां 2018 की हिट फिल्म 'गीता गोविंदम' और 2019 की 'डियर कॉमरेड' के दौरान बढ़ीं. हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा.

अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में एक इंटीमेट सेरेमनी में सगाई के बाद अब उन्होंने शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया है. शादी के बाद रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर विजय के लिए एक लंबा और इमोशनल नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने विजय को अपना सुकून, अपना सपोर्ट सिस्टम और अपने सपनों की सबसे बड़ी ताकत बताया था.

इस खास शादी में कल्याणी के अलावा थारुन भास्कर, राहुल रवींद्रन, ईशा रेब्बा और संदीप रेड्डी वांगा जैसे फिल्मी दोस्त भी शामिल हुए. सादगी, प्यार और इमोशन्स से भरी ये शादी अब सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है.

First published on: Feb 27, 2026 12:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.