Friday, 27 February, 2026

---विज्ञापन---

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, एक-दूसरे का हाथ थामे न्यूली वेड कपल ने दिया फ्लाइंग किस

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda First Look After Wedding: शादी के बंधन में बंधने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए. शुक्रवार दोपहर उदयपुर से लौटने के बाद ये न्यूली वेड कपल पैपराज़ी के सामने आया, जहां दोनों ने मुस्कुराते हुए हाथ में हाथ डालकर पोज दिए, और फ्लाइंग किस देकर फैंस का दिल जीत लिया.

26 फरवरी को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रश्मिका और विजय ने एक निजी समारोह में शादी रचाई थी. शादी के बाद जब दोनों एयरपोर्ट से बाहर आए, तो उनके चेहरे पर नई-नई शादी की खुशी साफ झलक रही दिखी.

रश्मिका नई दुल्हन की तरह बेहद खूबसूरत दिखीं. उन्होंने गोल्डन वर्क वाला रेड कलर का हैवी सूट पहना हुआ था, जिसमें उनका ब्राइडल ग्लो देखते ही बन रहा था. वहीं विजय ग्रेइश सिल्वर कुर्ता-पायजामा सेट में बेहद हैंडसम नजर आए.

पैपराजी ने जैसे ही दोनों को बधाई दी, कपल ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया, और फिर उन्होंने कैमरों की ओर देखते हुए, फ्लाइंग किस भी दिया, इस प्यारे से मोमेंट का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

फैंस कमेंट्स में कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार भेज रहे हैं.इससे पहले गुरुवार शाम को रश्मिका और विजय ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. दोनों ने इन तस्वीरों के साथ एक-दूसरे के लिए बेहद इमोशनल और दिल छू लेने वाले नोट भी लिखे थे.

विजय के पोस्ट ने खासतौर पर लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें उन्होंने रश्मिका को अपनी सबसे अच्छी दोस्त और जिंदगी का सुकून बताया, तो वहीं रश्मिका ने उन्हें अपने जीवन का आधार बताया, दोनों के पोस्ट से इतना तो साफ है, कि ये कपल एक-दूसरे पर जान छिड़कता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद अब कपल ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी में जुट गया है. खबर है, कि 4 मार्च को हैदराबाद में परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े खास मेहमानों के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी.

इस रिसेप्शन में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. बहरहाल, शादी के बाद रश्मिका और विजय की ये पहली सार्वजनिक झलक फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रही. अब सभी को बेसब्री से उनके रिसेप्शन की तस्वीरों का इंतजार है.

First published on: Feb 27, 2026 03:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.