Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

सात जन्मों का साथ… इस अंदाज में रश्मिका मंदाना ने मारी शादी के मंडप में एंट्री, दुल्हन को देख इमोशनल हुए दूल्हे राजा

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding:नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी लव स्टोरी को शादी के खूबसूरत रिश्ते में बदल लिया है. 26 फरवरी को कपल ने उदयपुर के लग्जरी रिजॉर्ट में इंटीमेट सेरेमनी कर सात फेरे लिए. जहां कपल के परिवार और बेहद करीबी दोस्त की मौजूदगी में ये शादी हुई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में विजय के परिवार की आंध्रा परंपराओं के अनुसार शादी की रस्में पूरी हुईं. ट्रेडिशनल अंदाज में मंडप सजा, मंत्रोच्चार हुआ और कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की. बताया जा रहा है, कि शाम को रश्मिका के कोडावा रिवाजों के अनुसार भी शादी की रस्में निभाई जाएंगी, जिससे ये वेडिंग और भी खास बन गई है.

हालांकि, अभी तक कपल का ऑफिशियल वेडिंग लुक सामने नहीं आया है, लेकिन शादी की इनसाइड झलकियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. खास तौर पर दूल्हे की टीम की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जहां सभी व्हाइट आउटफिट में खुश नजर आ रहे हैं. फैंस बेसब्री से रश्मिका और विजय के वेडिंग तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, वरमाला का पल शादी का सबसे इमोशनल मोमेंट था. जैसे ही कपल ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, दोनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए. उन्हें भावुक होता देख परिवार वाले भी खुद को रोक नहीं पाए. ये पल हर किसी के लिए बेहद खास और यादगार बन गया.

रिपोर्ट्स में बात भी सामने आई है, कि रश्मिका की मंडप पर एंट्री ने सभी का दिल जीत लिया. दुल्हन के जोड़े में रश्मिका पहाड़ों के बीच से वॉक करती हुईं, मंडप तक पहुंचीं... उनका ये अंदाज देखकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गए. खास बात ये रही कि रश्मिका को इस तरह आते देख विजय भी अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाए, और उनकी आखों से खुशी के आंसू छलक पड़े.

शादी के बाद कपल की टीम ने पैपराजी और वेन्यू के बाहर मौजूद बच्चों को मिठाई बांटी और सभी का दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया. टीम ने बताया कि शादी बेहद खूबसूरती से संपन्न हुई है, और दोनों परिवार इस नए रिश्ते से बेहद खुश हैं. अब फैंस को बस उस पल का इंतजार है, जब रश्मिका और विजय अपनी शादी की तस्वीरें खुद शेयर करेंगे, और इस रॉयल वेडिंग की पूरी झलक सामने आएगी.

First published on: Feb 26, 2026 04:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.