Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मेहंदी सेरेमनी में सितारों का दिखा जलवा? जानिए वायरल तस्वीरों का सच

Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर सोशल मीडिया इन दिनों गर्माया हुआ है. 26 फरवरी को दोनों के शादी के बंधन में बंधने की खबरों के बीच 24 फरवरी को मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की रस्में हुईं, इसी बीच कुछ तस्वीरें वायरल हो गईं, जिनमें दावा किया गया, कि रश्मिका-विजय की मेहंदी सेरेमनी में साउथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए, और पूरे इवेंट में सितारों का जलवा देखने को मिला.

वायरल तस्वीरों में रश्मिका और विजय पारंपरिक अंदाज में मेहंदी लगाए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, इन तस्वीरों में कई टॉप साउथ सेलेब्स भी दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया गया, कि इस खास मौके पर राम चरण, अल्लू अर्जुन, प्रभास, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, नानी, समांथा रुथ प्रभु, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, वेंकटेश दग्गुबाती और चिरंजीवी जैसे दिग्गज सितारे मौजूद थे.

हालांकि, जब इन तस्वीरों को लेकर पड़ताल की गई, तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई, जिसके बाद फैंस को बड़ा झटका लगा. दरअसल, ये तस्वीरें असली नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के फैक्टचेक के मुताबिक, वायरल हो रहीं, सभी तस्वीरें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाई गई हैं.

किसी फैन ने रश्मिका-विजय की शादी की खुशी में इन सेलेब्स के साथ फेक मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें जनरेट कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं. जिसे देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा , लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद फैंस को सदमा भी लगा है.

आपको बता दें, विजय और रश्मिका की शादी में फोटोग्राफी पूरी तरह से बैन हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक गेस्ट लिस्ट में 100 लोगों का नाम है, जो साउथ के पॉलीटीशियन हैं, ये शादी उदयपुर के ITC Hotels Mementos में हो रही है.

फिलहाल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ओर से मेहंदी या हल्दी सेरेमनी की कोई ऑफिशियल तस्वीर सामने नहीं आई हैं. दोनों ही सितारे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट माने जाते हैं. ऐसे में फैंस को अब 26 फरवरी का इंतजार है, जब इस रियल लाइफ लव स्टोरी की असली तस्वीरें सामने आएंगी.

कुल मिलाकर, वायरल तस्वीरों में दिख रहा सितारों का जलवा सिर्फ कल्पना और AI का कमाल है, हकीकत नहीं... लेकिन इतना तो तय है, कि रश्मिका और विजय की शादी साउथ इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इवेंट बनने वाली है.

First published on: Feb 25, 2026 01:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.