---विज्ञापन---
Ranveer Singh की Dhurandhar में बेटी Sara Arjun को देख रोने लगे थे पेरेंट्स, वजह जान लगेगा झटका

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए और उनके अपोजिट 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन दिखीं थी. सारा अर्जुन ने फिल्म में अपने किरदार को बेहद शानदार ढंग से निभाया है. लोगों ने उनके रोल की भी खूब तारीफ की. हालांकि फिल्म धुरंधर में अपनी बेटी सारा को देखकर उनके पेरेंट्स रोने लगे थे, लेकिन ऐसा क्यों हुआ चलिए जानते हैं.

दरअसल, हाल ही में सारा ने सुमा कनकाला के साथ एक इंटरव्यू में अपने पेरेंट्स के रिएक्शन के बारे में बात की है. उन्होंने बताया है कि फिल्म धुरंधर में देखकर उनके पेरेंट्स रोने लगे थे. एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उनकी लाइफ का सबसे खुशी वाला दिन कौन सा था. इसपर सारा ने कहा, "जब मेरे पेरेंट्स धुरंधर देखकर खुशी से रोने लगे थे. मेरे लिए ये सबसे खास दिन था. अपने पेरेंट्स की खुशी देखकर जो फील हुआ वो शब्दों में नहीं बता सकती. इसके आगे उनसे पूछा गया कि क्या उनके पढ़ाई से जुड़ा था तो उन्होंने हंसकर कहा, ' बिल्कुल नहीं, ये सिर्फ धुरंधर से जुड़ा था. सारा अर्जुन के इस इंटरव्यू की क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

सारा ने इस दौरान अपने फिल्मों के सफर के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया, " पोन्नियिन सेल्वन के बाद मैं बोर्डिंग स्कूल गई थी और प्लान था कि विदेश जाकर फिल्म और एक्टिंग की पढ़ाई करूं, लेकिन उसी बीच मैजिक साइन कर लिया. फिर मैंने सोचा कि पढ़ाई जारी रखूंगी जब यूफोरिया ऑफर आया तो कहानी इतनी दिलचस्प लगी कि मैं इसमें हिस्सा लेने के लिए खुद को रोक नहीं पाई. उसके बाद पीएस2, फिर मैजिक, फिर यूफोरिया और उसके बाद धुरंधर. सच कहूं तो मैंने धुरंधर साइन की थी, जबकि मैं यूफोरिया की शूटिंग कर रही थी.

बता दें कि धुरंधर साल 2025 की बहुत बड़ी हिट रही है. फिल्म में सारा अर्जुन ने यालिना जमाली का रोल किया है, जो कि पाकिस्तानी नेता जामील जमाली की बेटी होती है और रणवीर सिंह के प्यार में फंस जाती है. आखिर में दोनों की शादी हो जाती है.

धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही और इसने सिनेमाघरों में दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया. मूवी में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे कलाकार नजर आए. इस मूवी का दूसरा पार्ट धुरंधर 2 द रिवेंज 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी.

सारा अर्जुन के काम को लेकर बात करें तो वह जल्द ही फिल्म यूफोरिया में नजर आएंगी, जो कि एक तेलुगु फिल्म है. इस मूवी में उनके साथ गौतम मेनन, नासर, रोहित और विग्नेश गाविरेड्डी नजर आएंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 6 फरवरी को रिलीज होगी.