---विज्ञापन---
‘रामायण’ में 5 बार राम और रावण बना ये दिग्गज कौन? पोते ने ऐसे संभाली विरासत कि आज है टॉप एक्टर

रणबीर कपूर की 'रामायण' जिसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, इस बिग बजट फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, ये फिल्म दो पार्ट में सिनेमा घरों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दीवाली 2026 में आएगा और दूसरा 2027 दीवाली के समय रिलीज किया जाएगा, ऐसे में आइए आपको उस 'रामायण' के बारे में बताते हैं, जिसमें पांच बार राम और रावण का किरदार निभाकर ये अभीनेता अमर हो गया, और फिर उनकी इस विरासत को उनके पोते ने आगे बढ़ाया, जो श्रीराम के रूप में छा गए, क्या आप समझे हम किसके बारे में बात कर रहे हैं?

भारतीय सिनेमा में पौराणिक कहानियों का हमेशा खास क्रेज रहा है, और जब बात 'रामायण' की हो तो दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है. इन दिनों नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त चर्चा है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे, लेकिन इस बीच एक पुरानी और बेहद दिलचस्प कहानी फिर सुर्खियों में आ गई है. जो साउथ सिनेमा के एक दिग्गज परिवार से जुड़ी है.

ये कहानी है, तेलुगु सिनेमा के महान अभिनेता नंदमुरी तारक रामाराव यानी एनटीआर की, जिन्होंने 'रामायण' के किरदारों को पर्दे पर जीवंत कर दिया था. एनटीआर सिर्फ एक रोल तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने भगवान राम और रावण... दोनों के किरदार कई बार निभाकर इतिहास रच दिया.

एनटीआर ने अपने करियर में 'लव कुश' , 'श्री राम पट्टाभिषेकम' जैसी फिल्मों में भगवान राम का रोल निभाया, वहीं 'भूकैलास' और 'सीता राम कल्याणम' में रावण बनकर भी दर्शकों का दिल जीता. खास बात ये रही कि कुछ फिल्मों में उन्होंने एक ही कहानी में दोनों किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.

उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ऐसी थी, कि लोग उन्हें सच में भगवान का रूप मानने लगे थे. इस शानदार विरासत को आगे बढ़ाया उनके पोते जूनियर एनटीआर ने... आज के दौर में टॉप एक्टर्स में गिने जाने वाले जूनियर एनटीआर ने भी बहुत छोटी उम्र में एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी.

उन्होंने अपने दादा की फिल्म ब्रह्मर्षि विश्वामित्र में बाल कलाकार के तौर पर काम किया, और फिर 1997 में आई 'बाल रामायणम' में भगवान राम का किरदार निभाकर खूब तारीफ बटोरी.

अब एक बार फिर 'रामायण' पर बन रही नई फिल्म ने इस विरासत को चर्चा में ला दिया है. साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारों से सजी ये फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होने की तैयारी में है.

ऐसे में पुरानी यादें और दिग्गज कलाकारों का योगदान फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. बहरहाल, 'रामायण' सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि पीढ़ियों को जोड़ने वाली विरासत है. जिसे कभी एनटीआर ने जिया और अब नई पीढ़ी उसे आगे बढ़ा रही है.