---विज्ञापन---

‘रणबाली’ से लेकर ‘कॉकटेल 2’ तक, शादी के बाद इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगी रश्मिका मंदाना

Rashmika Mandanna Upcoming Movies: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना पूरे देशभर में पॉपुलर हो गई हैं. उनकी अदाकारी ने हर किसी का दिल जीत लिया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने विजय देवरकोंडा से शादी रचाई है. रश्मिका की शादी के बाद से ही उनके फैंस उनकी नई फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आने वाले दिनों में रश्मिका एक से बढ़कर एक साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं. इसमें 'रणबाली' से लेकर 'एनिमल पार्क' और 'कॉकटेल 2' जैसी कई फिल्में शामिल हैं. आइए आज रश्मिका 5 अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं.

मैसा- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 'मैसा' का है, जो एक तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. फिल्म में रश्मिका एक गोंड जनजाति की महिला का किरदार निभा रही हैं. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में रश्मिका का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा. इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं.

रणबाली- हाल ही में इस फिल्म से एक छोटा सा गाना भी रिलीज हुआ था. 'रणबाली' एक तेलुगु फिल्म है, जिसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लीड रोल में हैं. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म साथ में होगी. 'रणबाली' रायलसीमा क्षेत्र के एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी की कहानी है, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है.

पुष्पा 3: द रैम्पेज- साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा फ्रैंचाइजी की तीसरी किश्त यानी 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' का हर कोई इंतजार कर रहा है. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एक बार फिर श्रीवल्ली के रोल में वापसी करेंगी.

कॉकटेल 2- ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में एक अनोखी और अलग तरह की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी. इसमें रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में हैं. फिल्म की रिलीज डेट 19 जून 2026 रखी गई है.

एनिमल पार्क- रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. इस फिल्म में भी रश्मिका लीड रोल में होंगी. हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर अभी अपडेट आनी बाकि है.

First published on: Mar 29, 2026 07:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.