Thursday, 26 February, 2026

---विज्ञापन---

Rajpal Yadav पर लगे गुरुकल के बच्चों को नजरअंदाज करने के आरोप, अब देनी पड़ गई सफाई

Rajpal Yadav News: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों फिल्मों से ज्यादा एक भावुक मामले को लेकर चर्चा में हैं. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक गुरुकुल स्कूल के बच्चों ने उन पर ये आरोप लगाया कि जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने बच्चों के प्यार और मदद को नजरअंदाज कर दिया. मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जिसके बाद अब खुद एक्टर ने इस पर सफाई दी है.

दरअसल, राजपाल यादव हाल ही में एक लोन विवाद के चलते करीब 12 दिन जेल में रहे थे. इस मुश्किल वक्त में जहां इंडस्ट्री और फैंस ने उनका साथ दिया, वहीं शाहजहांपुर के गुरुकुल सेवा ट्रस्ट से जुड़े करीब 40 बच्चों ने भी एक अनोखी मिसाल पेश की.

इन बच्चों ने अपनी जेबखर्च से पैसे इकट्ठा किए, पिग्गी बैंक भरा और 21 फरवरी को राजपाल यादव के पैतृक गांव कुंद्रा के पते पर भेज दिया. साथ ही, एक इमोशनल लेटर लिखकर उनकी रिहाई के बाद उनसे मिलने की इच्छा भी जताई.

हालांकि, राजपाल के घर लौटने के बाद बच्चों को उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. इससे बच्चे काफी निराश हो गए. इसी बीच एक छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बच्चे एक्टर को रिहाई की बधाई देते नजर आए, लेकिन साथ ही ये सवाल भी उठाया, कि अगर उनकी मदद मिली थी, तो एक फोन कॉल या जवाब क्यों नहीं आया?

इस पूरे मामले पर एक मीडिया इंटरव्यू में राजपाल यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी, और उन्होंने कहा, कि वे हाल ही में जेल से लौटे हैं, और अभी तक परिवार से भी ठीक से कनेक्ट नहीं हो पाए थे, उन्होंने बताया, कि वे उन सभी लोगों की डिटेल्स इकट्ठा कर रहे हैं, जिन्होंने उनके मुश्किल समय में उनका साथ दिया.

बच्चों से मिलने के सवाल पर शुरुआत में एक्टर को ये जानकारी मिली थी, कि बच्चे अनाथालय से हैं, जिसको लेकर कन्फ्यूजन पैदा हुआ. राजपाल ने कहा, 'मेरी नजर में अगर बच्चों का आश्रम है, तो वे अनाथ नहीं हैं.' लेकिन जैसे ही उन्हें बताया गया, कि ये बच्चे गुरुकुल स्कूल के हैं, न कि अनाथालय के... तो उनका रुख पूरी तरह बदल गया.

राजपाल यादव ने कहा, 'मैं गुरु परंपरा में विश्वास करता हूं. ये सारे बच्चे मेरे अपने हैं. मैं जरूर उनसे मिलूंगा, उन्हें गले लगाऊंगा और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाऊंगा.' वहीं, स्कूल अथॉरिटी ने साफ किया, कि बच्चों का सपोर्ट पूरी तरह उनकी अपनी इच्छा से था.

साथ ही स्कूल अथॉरिटी ने कहा, कि बच्चों का ये कदम सच्चे प्यार और सम्मान से इंस्पायर्ड था. बता दें, कि ये विवाद राजपाल यादव की 2010 की फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़े लोन केस से है, जिसमें उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. जिसकी वापसी नहीं कर पाने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा था. बहरहाल, इश मामले में अब खु एक्टर की सफाई गदी है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है, कि बच्चों और राजपाल के बीच की ये गलतफहमी जल्द ही खत्म हो जाएगी.

First published on: Feb 26, 2026 09:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.