Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

राज कपूर के लाडले की इस लत के कारण टूटी शादी, पैसों की तंगी से हुआ बुरा हाल, बोले थे- ‘अमीर बेटियां कर लें अडॉप्ट’

कपूर परिवार फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा खानदान है, जिसने हिंदी सिनेमा को तमाम कलाकार दिए हैं. हालांकि इस परिवार के कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं, जो खास सफल नहीं रहे हैं. वहीं, आज हम राज कपूर के एक ऐसे बेटे के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी शादी टूटी और इसने पैसों की तंगी भी झेली. इस एक्टर की दो बेटियां है और दोनों ही इंडस्ट्री में सक्सेसफुल रही हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं रणधीर कपूर की, जो 16 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम फिल्में की है. वह हाथ की सफाई, जवानी दीवानी, बीवी ओ बीवी, हमरानी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. हालांकि उनका एक्टिंग करियर इतना सफल नहीं रहा और उन्हें जल्द ही इससे ब्रेक ले लिया. रणधीर के एक्टिंग करियर सफल न होने के भी कई कारण है. इसके अलावा उन्होंने आर्थिक तंगी और शादी टूटने का भी दर्द झेला है.

रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उनकी शादी टूटने का कारण हद से ज्यादा शराब पीने की आदत था. जिसके कारण उनके और उनकी पत्नी बबीता के रिश्ते में दरार आ गई थी. एक्टर ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा, "उन्हें(बबीता) लगा कि मैं एक बुरा इंसान था, जो बहुत शराब पीता था और देर से घर जाता था, जो उन्हें पसंद नहीं था.

इसके अलावा एक अन्य इंटरव्यू के दौरान रणधीर ने फिल्म इंडस्ट्री के उन दिनों को भी याद किया, जब उन्होंने आर्थिक रूप से मुश्किलों का सामना किया.साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आज के वक्त में एक्टर्स के लिए पैसे कमाना पहले के दौर के एक्टर्स के तौर पर आसान है. उन्होंने कहा कि आज कल की पीढ़ी को जिस तरह से ब्रांड एंडोर्समेंट और पब्लिक प्रेजेंस जैसे कई जगहों से पैसों मिलते हैं, वो चीजें पहले नहीं होती थी, ये सब पहले सीमित था. उन्होंने कहा, "आजकल के स्टार्स बहुत चुंनिदा हो गए हैं. वो साल में सिर्फ एक फिल्म करते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि वे एंडोर्समेंट, इवेंट्स और कई चीजों से अच्छी कमाई करते हैं. हमने पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत की. मेरे बच्चों की ट्यूशन फीस, बिजली का बिल, बबीता के खर्चे, मेरी स्कॉच, सब कुछ फिल्मों में एक्टिंग से कमाए गए पैसों से ही चुकाया जाता था.

एक्टर ने अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को लेकर भी बात की. जैसा कि ज्यादातर लोग जानते हैं कि शुरुआत में रणधीर बेटी करिश्मा के एक्टिंग करियर के खिलाफ थे. हालांकि बाद में उन्हें यह चीज समझ आ गई और उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनकी बेटियां अब उनसे ज्यादा पैसे वाली है और अमीर हैं. बता दें कि करिश्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं और करीना आज भी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं.

रणधीर ने एक बार मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा था, "बबीता ने दोबारा शादी नहीं की और न ही उनका ऐसा कोई इरादा है, न ही मेरा. वह मेरी पत्नी है और मैं उनका बिगडैल, लेकिव बुरा पति बना हुआ हूं. मेरी बेटियां सेटल हो चुकी हैं. बता दें कि बबीता और रणधीर ने 6 नवंबर 1971 को शादी की थी. कपल की दो बेटियां करिश्मा और करीना हैं. हालांकि दोनों रणधीर और बबीता 1988 में अलग हो गए, लेकिन धीरे-धीरे चीजें ठीक हुईं और 2023 में वे फिर साथ आ गए.

First published on: Feb 17, 2026 02:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.