---विज्ञापन---

Prime Video की 5 सबसे धांसू सस्पेंस सीरीज, कहानी देख फटी रह जाएंगी आंखें

आज हम आपके लिए OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर मौजूद 5 बेहतरीन सस्पेंस सीरीज लेकर आए हैं. इन सीरीज की सस्पेंस भरी कहानी आपको बेहद पसंद आएंगी. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

दहाड़- सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस सीरीज की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. इसमें अंजलि भाटी पुलिस ऑफिसर सार्वजनिक शौचालयों में मृत पाई जाने वाली महिलाओं की सिलसिलेवार मौतों की जांच करती हैं. इन हत्याओं के पीछे एक सीरियल किलर का हाथ होता है, जिसे ढूंढने के लिए अंजलि हर एक कोशिश करती हैं.

द लास्ट आवर- इस सीरीज की कहानी एक रहस्यमय युवा तांत्रिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गुप्त वरदान की रक्षा करते हुए एक अनुभवी शहर के पुलिस अधिकारी के साथ हाथ मिलाता है. लेकिन बाद में उसे अधिकारी की बेटी से प्यार हो जाता है. ऐसे में वो दुविधा में पड़ जाता है.

द नाइट मैनेजर- सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये सीरीज मशहूर कहानीकार जॉन ले कैरे के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित उपन्यास पर आधारित है. ये जोनाथन पाइन की कहानी है, जो कुख्यात हथियार डीलर रिचर्ड रोपर को पकड़ने की कोशिश करता है.

अफसोस- प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज की कहानी नकुल नाम के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने 11 बार आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन बच गया. ऐसे में नकुल उपाध्याय को खुद को मारने के लिए पैसे देता है. हालांकि, हालात तब बदल जाते हैं जब नकुल जीने का फैसला करता है लेकिन उपाध्याय अपना मिशन जारी रखता है.

पाताल लोक- इस सीरीज के अबतक 2 सीजन आ चुके हैं. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज में एक पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले की जांच एक पुलिस अधिकारी को सौंपी जाती है. जब चारों संदिग्ध भाग जाते हैं, तो अधिकारी उनका पीछा करते हुए पाताल लोक पहुंच जाता है.

First published on: Mar 01, 2026 05:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.