---विज्ञापन---

एक…दो… दस नहीं पूरे 36 बच्चों की मां है ये हसीना, 51 साल की उम्र में भी है कातिलाना फिगर

Actress Birthday Special: बॉलीवुड स्टार्स हमेशा अपने शाइनिंग करियर और ग्लैमरस लाइफ लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं. अगर बात इंडस्ट्री की हीरोइनों की करें तो एक्ट्रेस हमेशा अपने लुक के लिए चर्चा में रहती हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने बोल्ड डिसीजन की वजह से भी चर्चा में रही हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं फेमस एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की.

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का आज जन्मदिन है, एक्ट्रेस इस साल अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. 51 साल की उम्र में प्रीति जिंटा पूरे 36 बच्चों मां बन चुकी है.

51 साल की उम्र में भी प्रीति जिंटा ने अपनी खूबसूरती और फिगर को बरकरार रखा हुआ है. आज भी वो लोग वह अपने लुक्स से कहर ढाहती हैं, जिसका सबूत उनके सोशल मीडिया पोस्ट से मिलता है.

क्या आप जानते हैं कि प्रीति जिंटा ने 34 की उम्र में बिना शादी के ही 34 लड़कियों को गोद लिया था? एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला अपने 34वें बर्थडे पर लिया था.

प्रीति जिंटा ने पिछले 17 साल से इन 34 लड़कियों के रहने, खाने और शिक्षा का खर्च उठा रही हैं.

शादी के बाद प्रीति जिंटा 46 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी, उनके ये बच्चे आज 5 साल के हो गए हैं. इस तरह से प्रीति जिंटा 51 साल की उम्र में 36 बच्चों की मां बन गई.

प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को लॉस एंजिल्स में जीन गुडएनफ से शादी की, जो अमेरिका स्थित वाटर एनर्जी कंपनी एनलाइन एनर्जी में फाइनेंस वाइस प्रेसिडेंट हैं.

First published on: Jan 31, 2026 11:27 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.