---विज्ञापन---

‘पंचायत 5’ से लेकर ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ तक, 2026 में OTT पर होगा इन फिल्मों-सीरीज का जलवा

Upcoming OTT Releases in 2026: साल 2026 एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी खास होने वाला है. इस यह साल ओटीटी पर कॉमेडी, ड्रामा और नई फिल्मों-सीरीज का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. साल 2026 में ओटीटी पर एक ऐ बढ़कर एक सीरीज और फिल्में दस्तक देने जा रही हैं. इसमें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से लेकर माधुरी दीक्षित, तृप्ति दिम्परी और धर्णा दुर्गा स्टारर फिल्म 'मां बहन' तक, कई शानदार फिल्में और सीरीज शामिल हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

Mirzapur: The Film- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मिर्जापुर फिल्म का है, जो प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर को भी शानदार तरीके से पेश करने जा रही है. इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी कालीन भैया और अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार में वापसी कर रहे हैं, जिससे ये फिल्म और भी दिलचस्प होने जा रही है. ये फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बाद में इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

Matka King- 1960 के दशक के बॉम्बे में सेट, फिल्म मटका किंग मुंबई में मटका सट्टेबाजी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में विजय वर्मा लीड रोल में हैं. इसका निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है. ये फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

The Family Man Season 4- मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज द फैमिली मैन के चौथे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसे लेकर मनोज बाजपेयी ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि 'द फैमिली मैन' का चौथा सीजन जल्द ही आने वाला है. इसके तीसरे सीजन में मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी और प्रियमणि के नेतृत्व में लोकप्रिय कलाकारों की पूरी टीम एक साथ वापस आई थी. अब देखना होगा की इसके नए सीजन में क्या कुछ खास होने अलावा है. माना जा रहा है की इसका चौथा सीजन इसी साल आएगा. हालांकि अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है.

Panchayat Season 5- प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत के आगे की कहानी को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज बना हुआ है. वहीं इसके मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इसका पांचवा सीजन जल्द आ रहा है. हालांकि, आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है. इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, संविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

Toaster- हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है. टोस्टर एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक दासचौधरी ने किया है. इस फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ​लीड रोल में हैं. ये फिल्म 15 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

Maa Behen- मां बहन 2026 में रिलीज होने वाली एक जबरदस्त डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म को सुरेश त्रिवेनी ने डायरेक्ट किया है. इसमें माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन लीड रोल में हैं. फिल्म का टीजर सामने आ गया है. जल्द ही इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

First published on: Apr 05, 2026 05:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.