---विज्ञापन---

कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने की थी 90s की इस हसीना की डिमांड, भारत ने यूं दिया मुहंतोड़ जवाब

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई. अपनी बेहतरीन अदाकारी और डांस से एक्ट्रेस आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई हैं. 58 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती बरकरार हैं और आज भी हजारों-लाखों दिल उनके लिए धड़कते हैं. कहा जाता है कि 1999 के कारगिल युद्ध में एक पाकिस्तानी सैनिक ने कहा था कि अगर भारत इस एक्ट्रेस को दे दे तो वो अपनी पोजीशन छोड़ देंगे. आइए इस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की, जिन्होंने साल 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही. इसके बाद भी माधुरी दीक्षित की कई फिल्में फ्लॉप साबित हुई.

वहीं साल 1988 में आई फिल्म 'दयावान' से माधुरी दीक्षित ने तहलका मचा दिया. इस फिल्म से एक्ट्रेस रातोंरात सुर्खियों में आई गईं. इस फिल्म में विनोद खन्ना के साथ उनके 'लिप-लॉक' सीन ने खूब सुर्खियां बटोरीं. इसके बाद 'तेजाब' से माधुरी ने जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली.

इसके बाद माधुरी ने 'राम लखन', 'त्रिदेव', 'परिंदा', 'दिल', 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन' और 'दिल तो पागल है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में किया और 90 के दशक की सबसे मशहूर अदाकारा में से एक बन गई.

कथित तौर पर 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान, एक पाकिस्तानी सैनिक ने कहा था कि वे माधुरी दीक्षित के बदले अपनी पोजीशन छोड़ देंगे. जिसके बाद कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा ने दुश्मन पर जवाबी हमला करते हुए कहा, "माधुरी की तरफ से, प्यार के साथ."

बात करें माधुरी दीक्षित के करियर की तो साल 1999 में उन्होंने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की और विदेश जाकर बस गईं. शादी के बाद एक्ट्रेस ने अचानक फिल्मों से दूरी बना ली. वहीं सालों बाद उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी की और अब फिल्मों और सीरीज में जमकर काम कर रही हैं.

First published on: Apr 06, 2026 05:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.