---विज्ञापन---

‘शर्म नहीं आती…’ पाकिस्तानी पत्रकार ने लाहौर में बैठकर देखी ‘धुरंधर 2’, वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले-‘पापा की फिल्म…’

Pakistani Journalist Watching 'Dhurandhar 2' in Lahore: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज होते ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है. हालांकि, इस बार भी पाकिस्तान में फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज पर रोक लगा दी गई है. इसी बीच पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.

फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज होते ही ऐतिहासिक कमाई कर रही है. 'धुरंधर 2' ने जो रिकॉर्ड दर्ज किया है उसे तोड़ना अब किसी भी फिल्म के लिए मुश्किल होगा. इस बार भी फिल्म को पाकिस्तान में बैन किया गया.

इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से सामने आया एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें दिखाया जा रहा है कि कोई एक शख्स कम्प्यूटर में 'धुरंधर 2' मूवी देख रहा है.

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'वॉचिंग धुरंधर 2 इन लाहौर'. बता दें कि, ये वीडियो किसी और नहीं बल्कि पाकिस्तान के दिग्गज पत्रकार खालिद महमूद खालिद ने शेयर किया है.

इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि पाकिस्तान में प्रतिबंध के बावजूद फिल्म 'धुरंधर 2' लीक हो गई है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर लोगों के रिएक्शन आना शुरू हो गए.

पत्रकार खालिद महमूद खालिद ने की इस वीडियो पर लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई है. जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शर्म नहीं आती' और दूसरे यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तानी पाकिस्तान में बैठकर पाकिस्तान की बर्बादी देखेंगे- पापा की फिल्म देखे बिना चेन नहीं आता.'

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है. फिल्म ने भारत में 339.27 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 499 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

First published on: Mar 22, 2026 12:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.