---विज्ञापन---

फुल सस्पेंस और क्लाइमेक्स से भरी है ये 1 घंटा 39 मिनट की हॉरर फिल्म, डर से छूट न जाएं पसीने तो कहना

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं, लेकिन कुछ कंटेंट ऐसा होता है, जो आते ही दर्शकों के दिल दिमाग पर छा जाता है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Anaconda ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. थिएटर में रिलीज के बाद अब जब ये फिल्म ओटीटी पर आई, तो कुछ ही घंटों में ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई.

1 घंटा 39 मिनट की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में सस्पेंस, डर और हंसी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपनी रोजमर्रा की बोरिंग जिंदगी से परेशान हो चुके होते हैं. कुछ नया और रोमांचक करने के लिए वे एक प्लान बनाते हैं, अपनी पसंदीदा पुरानी हॉरर फिल्म को दोबारा शूट करने का...

इस आइडिया के साथ चारों दोस्त ब्राजील के घने और खतरनाक जंगलों में पहुंच जाते हैं. शुरुआत में सब कुछ मजेदार और एडवेंचर से भरा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वे जंगल के अंदर जाते हैं, माहौल बदलने लगता है. अजीब आवाजें, घना अंधेरा और अनजाना डर कहानी में सस्पेंस बढ़ा देता है.

फिल्म का असली ट्विस्ट तब आता है, जब इन दोस्तों का सामना एक विशालकाय एनाकोंडा से होता है. यहां उनकी सारी प्लानिंग और नकली हथियार बेकार साबित हो जाते हैं. इसके बाद शुरू होता है डर, भागदौड़ और सर्वाइवल का असली खेल.

फिल्म में Jack Black और Paul Rudd की जोड़ी ने जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. डरावने माहौल के बीच उनकी कॉमेडी फिल्म को हल्का और मजेदार बनाए रखती है.

विजुअल्स और जंगल के सीन इतने रियल लगते हैं, कि दर्शकों को ऐसा महसूस होता है, जैसे वे खुद उस खतरनाक सफर का हिस्सा हैं. यही वजह है, कि सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लिप्स और रिव्यू तेजी से वायरल हो रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार परफॉर्म किया था. करीब 418 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1248 करोड़ की कमाई की. हालांकि, रिव्यू मिक्स रहे, लेकिन दर्शकों का प्यार इसे लगातार मिल रहा है.

तो अगर आप हॉरर और कॉमेडी का अलग एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक परफेक्ट वॉच साबित हो सकती है.

First published on: Apr 06, 2026 07:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.