---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर फ्री में देखें ये 5 बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, भूल जाएंगे दृश्यम-महाराजा को भी

सस्पेंस थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ओटीटी पर इस तरह की तमाम फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. हालांकि अक्सर ही ओटीटी पर ऐसा कंटेंट देखने के लिए किसी ना किसी प्लेटफॉर्म का सबस्क्रीप्शन चाहिए होता है. लेकिन आज हम बात करेंगे उन फिल्मों के बारे में जो कि जियो हॉटस्टार पर आप मुफ्त में देख सकते हैं. ये ऐसी मूवी हैं जिनमें सस्पेंस और थ्रिलर दृश्यम-महाराजा जैसी फिल्मों से भी तगड़ा है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

रत्सासन: लिस्ट में पहला नाम फिल्म साल 2018 की फिल्म रत्सासन का है. जो कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में से एक है. यह फिल्म एक सीरियल किलर के बारे में है, जो लगातार छोटी बच्चियों का कत्ल करता है. इस फिल्म की कहानी और एंडिंग आपको हैरान कर देगी.

धुरुवंगल पदिनारु: धुरुवंगल पदिनारु साल 2013 में रिलीज हुई थी. 1 घंटा 45 मिनट की इस मूवी की कहानी डबल मर्डर के बारे में है, जिसकी जांच एक पुलिस ऑफिसर करता है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग मिली है.

इलेवन: साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म इलेवन एक ऐसे सीरियल किलर के बारे में है, जो लगातार जुड़वा बच्चों की हत्याएं करता है.जिसके बाद पुलिस इसकी जांच करते हैं. हालांकि बाद में पुलिस का सामना उस सिरफिरे कातिल से होता है.

कठपुतली: 2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' भी जियो हॉटस्टार की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में सीरियल किलर की कहानी को दिखाया गया है, जो कि टीनएज लड़कियों को निशाना बनाता है और पुलिस को इन कत्लों को लेकर चिढ़ाता भी है. जिसके बाद ऑफिसर अर्जन शेट्टी जांच करते हैं.

ए थर्सडे: यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ए थर्सडे' भी लिस्ट में शामिल है. यह फिल्म एक नर्सरी स्कूल टीचर के बारे में है, जो छोटे बच्चों को किडनैप कर लेती है और फिर सरकार से कुछ डिमांड करती है.